विज्ञापन
This Article is From May 26, 2024

स्कॉर्पियो की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में ट्रक और स्कॉपियो की भीषण टक्कर हो गई. जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार खाटूश्याम के दर्शन कर वापस लौट रहा था.

स्कॉर्पियो की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे
टक्कर के दौरान की तस्वीर

Scorpio and Truck Collision: राजस्थान से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में हुआ है. जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा स्कॉर्पियो और ट्रक में टक्कर से हुआ, जिसमें एक महिला और बच्ची सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. यह परिवार खाटूश्याम जी में धोक लगाकर वापिस अपने शहर सूरतगढ़ लौट रहा था.

1 महिला बुरी तरह घायल, 4 की मौत

श्रीगंगानगर एसपी गौरव यादव ने बताया कि यह हादसा सूरतगढ़ के निकट NH62 पर करडु फांटे के पास हुआ. एक स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस टक्कर में स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्कॉर्पियो में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है. एक अन्य महिला बुरी तरह घायल हो गयी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.

खाटूश्याम से लौट रहा था परिवार

घटना की सूचना मिलने पर राजियासर पुलिस मौके पर पहुंची और चारो शवों को अपने कब्जे में लिए और सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वहीं घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. स्कॉर्पियों में सवार परिवार सूरतगढ़ का निवासी है और खाटूश्याम जी में धोक लगाकर वापिस सूरतगढ़ लौट रहा था. तभी सूरतगढ़ से कुछ ही किलोमीटर पहले यह सड़क हादसा हो गया. सड़क हादसा होने की वजह का अभी पता नहीं लग पाया है.

ट्रक चालक की तलाश जारी

राजियासर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए हायर सेंटर श्रीगंगानगर रेफेर किया गया है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. ट्रक चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में नहीं थम रहा बाल विवाह का मामला, एक ही दिन में सामने आएं 2 मामले

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com