राजस्थान के कोचिंग छात्र की हत्या की सुलझी गुत्थी, गर्लफ्रेंड ने ही एक्स से मरवाया, LPG सिलेंडर से मिटाए सबूत

Rajasthan News: यूपीएससी की तैयारी कर रहे  राजस्थान के छात्र रामकेश मीणा की हत्या की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस के सामने आई सच्चाई ने सबके होश उड़ा दिए है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मृतक रामकेश मीणा

Ramkesh Meena Murder Case: यूपीएससी की तैयारी कर रहे  राजस्थान के छात्र रामकेश मीणा की हत्या का सनसनीखेज मामला आखिरकार दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने बीएससी फोरेंसिक साइंस की छात्रा अमृता चौहान (21 वर्ष) सहित कुल तीन आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस खुलासे के साथ ही हत्या के पीछे की पूरी खूनी साजिश सामने आ गई है.

पहले घोटा गला फिर लगाई आग

 पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हत्या का गुनाह कबूलते हुए बताया की उन्होंने मृतक रामकेश की पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर आगजनी का नाटक रचकर इसे दुर्घटना दिखाने की कोशिश की थी.

 प्रेमिका अमृता चौहान निकली हत्या की मास्टरमाइंड 

दरअसल, आरोपियों में से एक मृतक रामकेश की प्रेमिका अमृता चौहान है, जिसे इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. पूछताछ में पता चला कि मीणा राजस्थान का रहने वाला था. वह गांधी विहार में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. वह मई 2025 से अमृता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था और उसने उसके कुछ निजी वीडियो और तस्वीरें अपनी हार्ड डिस्क में सेव कर रखी थीं.

Advertisement

एक्स प्रेमी के साथ रची मौत की खौफनाक साजिश

जब अमृता ने उससे सारे वीडियो डिलीट करने को कहा, तो रामकेश ने मना कर दिया और बहाने बनाता रहा. जब अमृता ने यह बात अपने पूर्व प्रेमी सुमित को बताई, तो वह आगबबूला हो गया. इसके बाद उसने अपने दोस्त संदीप से मदद मांगी. जिसपर वह राजी हो गया, और तीनों ने मिलकर रामकेश की हत्या की साजिश रची. इसके बाद 6 अक्टूबर की घटना को अंजाम दिया गया. अमृता, फोरेंसिक छात्रा होने के कारण क्राइम शो के फीचर से आगजनी का नाटक रचने में माहिर थी. 

कैसे दिया घटना को अंजाम

आरोपियों ने बताया कि इसके बाद वह 5-6 अक्टूबर की रात तीनों गांधी विहार पहुंचे.उन्होंने पहले रामकेश का गला दबाकर और डंडों से पीटकर हत्या की. फिर शव पर घी, तेल और वाइन डाल दी जिससे आग तेजी से भड़के. सुमित कश्यप ( अमृता का पूर्व प्रेमी) जो कि LPG सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर है, उसे पता था कि गैस सिलेंडर कब और कैसे फटेगा.उसने सिलेंडर का नॉब खोला, शव के पास रखकर आग लगाई और बाहर निकल गया.अमृता ने दरवाजे की जाली हटाकर अंदर से गेट लॉक किया ताकि आग हादसा लगे. 

मामले की चार्जशीट फाइल करने में लगी पुलिस

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद, अमृता की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई महत्वपूर्ण चीजें बरामद कर ली गई है. जिसमें  रामकेश मीणा की कमीज, उसका ट्रॉली बैग और सबसे महत्वपूर्ण, निजी वीडियो वाली हार्ड डिस्क को बरामद किया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी हो चुकी है और जल्द ही इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: स्लीपर की सीट 36, बना दी 50! फायर सिस्टम गायब, अंदर LPG सिलेंडर...जैसलमेर हादसे के बाद जब्त हुई बसें

Advertisement


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.