विज्ञापन

Rajasthan SI Bharti: 3 अभ्यर्थियों की जगह बैठकर परीक्षा देने वाला गिरफ्तार, फर्जीवाड़े से तीनों बने थे सब इंस्पेक्टर

एसओजी की जांच में पता चला कि अशोक कुमार (31) पुत्र जगमालराम ने सितंबर 2021 में अलग-अलग अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी कैंडिडेट के रूप में SI भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी.

Rajasthan SI Bharti: 3 अभ्यर्थियों की जगह बैठकर परीक्षा देने वाला गिरफ्तार, फर्जीवाड़े से तीनों बने थे सब इंस्पेक्टर
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में बैठने वाला डमी कैंडिडेट गिरफ्तार

Rajasthan SI Bharti 2021: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसओजी का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. लंबे समय से फरार 50 हजार के इनामी आरोपी को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी 2021 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती में डमी कैंडिडेट के रूप में बैठकर अलग-अलग अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दी थी. जिसके बाद फर्जी तरीके से अभ्यर्थी सब इंस्पेक्टर के लिए चयन हुए. एसआई पेपर लीक मामले में एसओजी अब तक 63 ट्रेनी एसआई और 06 चयनित सब इंस्पेक्टर समेत कुल 139 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

अशोक कुमार पर घोषित था 50 हजार का इनाम

एसओजी ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 से जुड़े पेपर लीक में डमी कैंडिडेट को फलोदी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार काफी लंबे समय से फरार चल रहा था. जिसके बाद उस पर 50 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया था. आज पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अशोक फलोदी जिले के मटोल पाट गांव का रहने वाला है.

तीन अभ्यर्थियों की जगह बैठकर दी थी परीक्षा

एसओजी की जांच में पता चला कि अशोक कुमार (31) पुत्र जगमालराम ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 (SI Bharti 2021) के दौरान अलग-अलग अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी परीक्षार्थी के रूप में बैठकर लिखित परीक्षा दी थी. जिसके बाद कई अभ्यर्थी फर्जी तरीके से उपनिरीक्षक के लिए चयनित हुए. आरोपी अशोक ने 13 सिबंतर को श्याम प्रताप सिंह के स्थान पर, 14 सितंबर को श्रवण कुमार गोदारा की जगह और 15 सिबंतर 2021 को मदनलाल की जगह बैठकर परीक्षा दी और संगठित धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था.

मामले में पहले ही श्याम प्रताप सिंह, श्रवण कुमार गोदारा और मदनलाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की जा चुकी है. अब फलोदी के मटोल पाट के निवासी अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेशी के बाद 05 फरवरी तक अशोक को एसओजी की रिमांड पर भेज दिया गया है. अशोक कुमार वर्ष 2024 से फरार चल रहा था. 

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से 4 किलो सोना गायब, असली की जगह रखा नकली सोना

महिला के वेश में घूम रहे थे दो युवक, बच्चा चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने कर दी धुनाई... पुलिस को बताई सच्चाई

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close