विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2025

राजस्थान में नहीं थम रहा सुसाइड का मामला, अब 11वीं में पढ़ने वाले छात्र ने लगाई फांसी

Rajasthan Suicide News: राजस्थान में सुसाइड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले जयपुर की बच्ची का सुसाइड फिर जालौर में युवती के  सुसाइड का मामला और अब ताजा मामला डूंगरपुर से सामने आया है. 

राजस्थान में नहीं थम रहा सुसाइड का मामला, अब 11वीं में पढ़ने वाले छात्र ने लगाई फांसी
प्रतीकात्मक तस्वीर

Dungarpur Student Suicide: राजस्थान में आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार को जयपुर के पाचवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाई ली और फिर जालौर में 21 साल की युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. अब डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के कम्बोइया गांव में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या है पूरा मामला

डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना पुलिस के अनुसार कम्बोइया गांव निवासी राजू भगोरा ने रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में बताया कि उसके दो लड़के और तीन लड़कियां है. रविवार सुबह उसकी पत्नी रमिला, बेटी पायल और छोटा बेटा विजय भगोरा खेत पर गेंहू की फसल काटने गए थे. इसके बाद पायल खेत से घर आकर कोचिंग के लिए निकल गई.

राजू अपने पड़ोसी के घर पर था, कुछ देर बाद उसकी दूसरी बेटी भावना दौड़कर उसके पास आई और बताया कि विजय घर के अन्दर घुसा है और दरवाजा बंद कर लिया है. इसके बाद राजू और गांव के लोग घर पहुंचे, जहां घर का दरवाजा बंद था. जिसपर उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो विजय साड़ी का फंदा लगाकर लटका हुआ था. परिजन और लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और विजय को फंदे से नीचे उतारा. लेकिन तब तक विजय की मौत हो चुकी थी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजन विजय का शव लेकर सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे. वहीं सूचना पर पुलिस भी मोर्चरी पहुंची. जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. विजय 11 वीं कक्षा का छात्र था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: जालोर में 21 साल की युवती ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगा कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर में 5वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोटे भाई को दूसरे कमरे में बंदकर किया सुसाइड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com