विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

राजस्थान के अलग-अलग जिले से 19 लोग लापता, पुलिस ने जनता से की मदद की अपील

राजस्थान के विभिन्न जिलों से 19 लोगों के लापता होने की खबर आई है. इनमें महिलाएं, पुरुष और नाबालिग बच्चे शामिल हैं. राजस्थान पुलिस ने आम लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की है.

राजस्थान के अलग-अलग जिले से 19 लोग लापता, पुलिस ने जनता से की मदद की अपील
राजस्थान के अलग-अलग जिलों से 19 लोग लापता है.

Rajasthan News: राजस्थान के अलग-अलग जिलों से 19 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है. जिसने पुलिस और आम लोगों को चिंता में डाल दिया है. इनमें महिलाएं, पुरुष और नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं. राजस्थान पुलिस ने इन लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए दिन-रात प्रयास शुरू कर दिए हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें इनमें से किसी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें.

टोंक, दौसा और सीकर से तीन लोग लापता

टोंक जिले के निवाई थाना क्षेत्र से 15 साल का निरंजन शर्मा लापता है. उसकी लंबाई 5.8 फीट और रंग गेहुंआ है. दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मालावास से 18 साल की वसुंधरा कुमारी गायब है. उसका कद 5.2 फीट और रंग गोरा है. सीकर के उद्योगनगर थाना क्षेत्र से 17 साल की कच्चू बंजारा लापता है. उसका कद 5.2 फीट, रंग गेहुंआ और पहनावा घाघरा-शर्ट है.

हनुमानगढ़ से 16 लोग लापता

हनुमानगढ़ जिले के गोलुवाला, टिब्बी, गोगामेड़ी, रावतसर, भिरानी, जंक्शन, संगरिया और टाउन थाना क्षेत्रों से कुल 16 लोग लापता हैं. गोलुवाला से ओमचरण (25), राजवीर, बजरंग लाल (40) और अंजू नायक (25) गायब हैं. वहीं टिब्बी से शिवाजी (18), गोगामेड़ी से सिलोचना (42), रावतसर से सुनील (25), भिरानी से मुस्कान (19), जंक्शन से नैना भास्कर (18) और सभनदीप कौर (20) लापता हैं.

संगरिया से मनमीत कौर (21), कुलदीप सिंह (35), मनप्रीत कौर (21), गगनदीप कौर (30) और अरविंद (25) गायब हैं. वहीं हनुमानगढ़ टाउन से मधु (30) लापता है, जिसका कद 4.5 फीट और रंग गेहुंआ है. 

पुलिस की अपील, लोगों से मांगी मदद

पुलिस ने सभी लापता व्यक्तियों की तलाश तेज कर दी है और लोगों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. आपकी छोटी सी मदद किसी के परिवार को अपनों से मिला सकती है.

यह भी पढ़ें-  अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान धमाके के साथ बिल्डिंग पर गिरा, 242 यात्रियों में राजस्थान के भी यात्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com