विज्ञापन

राजस्थान: बाइक से ट्रक टच होने पर ड्राइवर की हत्या, 7 किमी तक पीछा कर पत्थर मारकर ली जान

ट्रक और एक मोटरसाइकिल के बीच हल्की टक्कर टच हो गई. हालांकि इस टक्कर में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद बाइक सवार दोनों बदमाशों ने ट्रक का पीछा कर पत्थर से ड्राइवर की हत्या की.

राजस्थान: बाइक से ट्रक टच होने पर ड्राइवर की हत्या, 7 किमी तक पीछा कर पत्थर मारकर ली जान
राजस्थान: बाइक से ट्रक टच होने पर ड्राइवर की हत्या

धोरीमन्ना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और ट्रक ड्राइवर की जान चली गई. घटना गुड़ामालानी रोड स्थित खरड़ गांव के पास की है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी.  घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में लोग गुड़ामालानी रोड पर एकत्रित हो गए और घटना के विरोध में नाराजगी जताई.

बाड़मेर से गुजरात जा रहा था ट्रक

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विशनाराम, पुत्र मुलाराम उम्र 40 वर्ष निवासी ईसरोल गांव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विशनाराम बाड़मेर में ट्रक खाली करने के बाद गुजरात जा रहा था. इसी दौरान वह अपने ससुराल लोहरवा जाने के लिए ट्रक को गुड़ामालानी रोड की ओर मोड़कर निकल रहा था. इस दौरान चार रास्ते के पास ट्रक और एक मोटरसाइकिल के बीच हल्की टक्कर टच हो गई. हालांकि इस टक्कर में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

7 किमी तक ट्रक का किया पीछा

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और ट्रक ड्राइवर वहां से आगे निकल गया. लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. बाइक सवार दोनों बदमाशों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया. करीब 7 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्होंने सुनसान जगह पर ट्रक को निशाना बनाया. आरोप है कि बदमाशों ने एक बड़ा पत्थर उठाकर ट्रक की ओर फेंका, जो सामने का शीशा तोड़ते हुए सीधे ड्राइवर की कनपटी पर जा लगा. पत्थर लगते ही विशनाराम गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठा.

घटना के खिलाफ आक्रोशित हुए लोग

घटना के बाद ट्रक में मौजूद खलासी ने राहगीरों से मदद मांगी और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही धोरीमन्ना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी बाइक सवार बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में गुड़ामालानी रोड पर इकट्ठा होकर घटना के विरोध में नाराजगी जताई. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

यह भी पढें-

समोसे के विवाद में खूनी संघर्ष, दुकानदार ने अधेड़ पर चलाया धारदार हथियार

महिला का सिर 5 किमी दूर, पैर 2 किमी दूर... बालों में मिले झुमके से उलझी हत्या की गुत्थी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close