विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

Rajasthan: दहेज के लिए दो विवाहित बहनों के साथ मारपीट, ससुराल वालों ने घर से बाहर; FIR दर्ज

भरतपुर में दहेज की मांग को लेकर दो विवाहिताओं बहनों के साथ मारपीट और घर से निकाला जाना एक हैरान करने वाला मामला है.

Rajasthan: दहेज के लिए दो विवाहित बहनों के साथ मारपीट, ससुराल वालों ने घर से बाहर; FIR दर्ज
दहेज की मांग को लेकर दो विवाहिताओं के साथ मारपीट और घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले में दहेज की मांग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दो विवाहिताओं को उनके ससुराल वालों ने दहेज में 5 लाख रुपये का प्लॉट और एक मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करके घर से निकाल दिया है. दोनों विवाहिताओं ने अब नदबई थाने में ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

दोनों बहनों का एक ससुराल

कासगंज रोड़ निवासी पीड़िता कुसुम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2017 को गहनौली मोड़ थाना इलाके के खानुआ गांव निवासी सोनू के साथ हुई थी. उसकी बड़ी बहन आशा की शादी राहुल के साथ हुई थी. शादी के बाद ससुराल वाले दोनों बहनों को अच्छे से रखते थे, लेकिन अचानक ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए ताने देना शुरू कर दिया.

दहेज की मांग और मारपीट

बड़ी बहन के पति ने जयपुर में प्लॉट खरीदने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की, जबकि पीड़िता के पति ने एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर दोनों बहनों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. पीड़िता ने बताया कि कई बार ससुराल वालों को समझाया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन वे नहीं माने. आखिरकार, दोनों बहनों को दहेज के कारण मारपीट कर घर से निकाल दिया गया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मंगलवार को ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है. भारत में दहेज निषेध अधिनियम, 1961 मौजूद है जो दहेज देना और लेना दोनों को अपराध मानता है. दहेज से संबंधित अपराधों के लिए कानून में प्रावधान भी है, जिसके तहत 5 साल तक की सजा और जुर्माना वसूला जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- अजमेर में बड़ा हादसा, निर्माणधीन मकान के ऊपर गिरी 11 KV की लाइन; 3 लोगों की दर्दनाक मौत

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com