विज्ञापन

राजस्थान में फिर पलटा मौसम, अगले 3 घंटों में जयपुर और अजमेर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी

राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. जयपुर मौसम केंद्र ने पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों में अगले तीन घंटों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. सुरक्षित स्थानों पर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

राजस्थान में फिर पलटा मौसम, अगले 3 घंटों में जयपुर और अजमेर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; चेतावनी जारी
राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है

Rajasthan Weather News: राजस्थान की धरती इन दिनों मौसम के दोहरे वार झेल रही है. जहां एक तरफ सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है, वहीं दूसरी ओर बादलों की आवाजाही ने चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्सों में मौसम अचानक पलटी मार सकता है.

इन जिलों में बरसेंगे बादल

विभाग ने अजमेर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, भरतपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर और करौली के लिए तत्काल चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन की संभावना जताई गई है. इस दौरान आसमान से बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बारिश के साथ-साथ इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं और झोंके चलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने इसे 'येलो अलर्ट' की श्रेणी में रखा है. इसका अर्थ है कि हालांकि खतरा बड़े स्तर का नहीं है लेकिन मौसम की बदलती स्थिति को देखते हुए लापरवाही भारी पड़ सकती है.

सुरक्षा के लिए खास हिदायत

खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने आमजन और किसानों के लिए गाइडलाइन जारी की है. जिसमें बताया गया है कि तेज हवा या बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण बिल्कुल न लें. कच्ची दीवारों और बिजली के खंभों से दूर सुरक्षित इमारतों में रुकें. खेतों में काम कर रहे किसान मौसम बिगड़ते ही सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. जहां पूर्वी राजस्थान में बादलों का डेरा है, वहीं पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है. वहां के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- एक ही जगह से 4 घंटे में 250 कैब बुक, लोकेशन पर पहुंचते ड्राइवर भी हैरान; जयपुर में 'घोस्ट बुकिंग' बनी रहस्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com