विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2025

Rajasthan: संत समाज ने क्यों कहा- 'सरकार के पास बुलडोजर नहीं है तो हम खरीदकर देंगे..यूपी तरह चलवाएं'

भीलवाड़ा आक्रोश सभा में 2 महामंडलेश्वरों ने दोषियों को सख्त सजा व सीबीआई जांच सहित दोषियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग रखी.

Rajasthan: संत समाज ने क्यों कहा- 'सरकार के पास बुलडोजर नहीं है तो हम खरीदकर देंगे..यूपी तरह चलवाएं'

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में संत समाज ने जन आक्रोश सभा को आयोजित किया था. वहीं भीलवाड़ा, रायपुर और बागौर शहर पूरी तरह सोमवार (10 मार्च) को बंद रहा. सभा में महंतों ने सरकार द्वारा आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई नहीं करने को लेकर घेरा. वहीं महंतों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार के पास बुलडोजर नहीं है तो हम दे देते हैं. लेकिन आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए.

आक्रोश सभा में 2 महामंडलेश्वरों ने दोषियों को सख्त सजा व सीबीआई जांच सहित दोषियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग रखी. जहां महामंडलेश्वर ने सरकार को सुझाव दिया कि अगर सरकार के पास बुलडोजर नहीं है तो हम सरकार को खरीद कर बुलडोजर देंगे फिर सरकार देह शोषण करने वालों पर कारवाई करें.

ब्यावर कांड को लेकर संत समाज में आक्रोश

ब्यावर जिले के बिजयनगर कस्बे में नाबालिक बालिकाओं को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण के मामले सहित भीलवाड़ा शहर के प्रतापनगर व कोतवाली थाने में गैंगरेप की घटना के दोषियों को सख्त कारवाई की मांग को लेकर आज सकल हिंदू समाज के आह्वान पर भीलवाड़ा शहर सफल बंद रहा. इस दौरान शहर से बंद समर्थक अलग-अलग टोलियां के रूप में श्री गेस्ट हाउस चौराहे होते हुए सूचना केंद्र चौराहे पर पहुंचे जहां विशाल आक्रोश सभा का आयोजन हुआ. इस आक्रोश समाज में मेवाड़ के महामंडलेश्वर हितेशानन्द महाराज ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेने आरोप लगाते हुए कहा कि जलझुलनी एकादशी के मौके पर जहाजपुर कस्बे में भगवान पीतांबर श्याम का बैवाण अभी तक वहीं पड़ा हुआ है. होली बाद समस्त संत समाज और हिंदू समाज के लोग वहां पहुंचेंगे और भगवान पीतांबर श्याम के बेवाण को निज मंदिर में स्थापित करेंगे. 

भीलवाड़ा ने राम मंदिर को सबसे ज्यादा चंदा दिया बुलडोजर भी दे सकते हैं

संत हितेशानंद और हंसाराम ने सरकार से आग्रह किया कि अगर सरकार इन दोषियों के घर पर यूपी सरकार की तर्ज पर बुलडोजर नहीं चलाना चाहती है और उनके पास बुलडोजर नहीं है तो हम खरीद कर बुलडोजर सौंप देंगे. क्योंकि भीलवाड़ा राजस्थान में ऐसा शहर है जहां अयोध्या में बने प्रभु श्री राम मंदिर में भी सबसे ज्यादा चंदा भीलवाड़ा जिले वासियों ने दिया. यही भीलवाड़ा  जिले वासी राजस्थान के मुख्यमंत्री को तो यह जल्द ही बुलडोजर खरीद कर सौंप सकते हैं. वहीं हंसाराम ने कहा कि दोषियों के घर बुल्डोजर चलाने के लिए सरकार को मैं निशुल्क बुलडोजर सौंप सकता हूं.

यह भी पढ़ेंः 'रेपिस्ट को नपुंसक बनाने का हो कानून' जयपुर में कॉन्स्टेबल के रेपकांड के बीच राज्यपाल का बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com