विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2025

Rajasthan: मह‍िला जंगल में गई थी लकड़ी काटने, बदमाशों ने रेता गला और काटे दोनों पैर; चांदी के कड़े लूटकर फरार  

Rajasthan: मह‍िला के दोनों पैर पानी के एक कुंड में फेंक द‍िए. मह‍िला दोनों पैरों में 2 क‍िलो के चांदी के कड़े पहने हुए थे. 

Rajasthan: मह‍िला जंगल में गई थी लकड़ी काटने, बदमाशों ने रेता गला और काटे दोनों पैर; चांदी के कड़े लूटकर फरार  
सवाई माधोपुर में 50 साल की उर्म‍िला मीणा की न‍िर्मम हत्‍या कर दी.

Rajasthan: बदमाशों ने दिनदहाड़े 50 वर्षीय उर्मिला मीणा की निर्मम हत्या कर दी. उन्होंने गला रेतकर महिला की जान ली और बड़ी बेरहमी से दोनों पैर काट डाले. कटे हुए पैर पानी के एक कुंड में फेंक दिए गए. महिला ने पैरों में दो किलो वजनी चांदी के कड़े पहन रखे थे, जिन्हें लूटकर आरोपी फरार हो गए.

 कुंंड में म‍िले कटे दोनों पैर  

रविवार (20 अप्रैल) सुबह उर्मिला मीणा घर से खेत पर लकड़ी काटने गई थी.  जब वह 11 बजे तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. ग्रामीणों के साथ जब परिजन खेत पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए.  महिला का शव खेत में पड़ा मिला.  खोजबीन करने पर दोनों कटे हुए पैर पास के एक कुंड में मिले.  महिला के पैरों से चांदी के कड़े भी गायब थे.  घटना की सूचना ग्रामीणों ने बामनवास थाना पुलिस को दी.  पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. 

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम 

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. उन्होंने महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. मौके पर पहुंचे उप-पुलिस अधीक्षक और बामनवास थाना अधिकारी ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. 

24 घंटे में ग‍िरफ्तार करने की मांग 

पुलिस का कहना है कि उन्हें जांच के लिए तीन दिन का समय दिया जाए, जबकि ग्रामीणों की मांग है कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों को बेनकाब किया जाए.  ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, वे सड़क से नहीं हटेंगे. इस हृदय विदारक घटना को लेकर पूरे गांव में गहरा आक्रोश व्याप्त है. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में प्रचंड गर्मी के बाद हीट वेव से मिली राहत; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

ये वीड‍ियो भी देखें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com