विज्ञापन
This Article is From May 21, 2024

राजस्थान में युवक की ऐसी पिटाई... चली गई जान, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

राजस्थान के झुंझुनूं में एक युवक की बेहरमी से पिटाई के बाद मौत हो गई. युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

राजस्थान में युवक की ऐसी पिटाई... चली गई जान, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
पिटाई से युवक की मौत
NDTV Reporter

Jhunjhunu News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक को कुछ लोग हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं. युवक की पिटाई का वीडियो राजस्थान के झुंझुनूं का है. जानकारी के मुताबिक, पिटाई के चलते युवक की मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

हाथ-पैर बांध युवक की पिटाई

बताया गया कि झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना इलाके में 14 मई को बलोदा गांव में एक युवक को शराब माफियाओं ने किडनैप कर लिया. इसके बाद युवक के बर्बरतापूर्वक शराब माफियाओं ने मारपीट की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ. वीडियो में युवक के हाथ-पैर दो युवक पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक युवक लाठी से बेरहमी से पीट रहा है. 

जानकारी के मुताबिक युवक रामेश्वर का शराब माफिया अपहरण कर ले गए थे. एक हवेली में बेरहमी से मारपीट की, जिससे युवक की मौत हो गई. इसके बाद शराब माफिया युवक को उसके घर के सामने फेंक करके चले गए. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया.

नाबालिग समेत 6 लोग गिरफ्तार

सूरजगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर दीपेंद्र उर्फ चिंटू, प्रवीण उर्फ पीके मेघवाल निवासी बलौदा, प्रवीण उर्फ बाबा मेघवाल निवासी उरीका, सुभाष उर्फ चिंटू मेघवाल निवासी बलौदा तथा सतीश उर्फ सुखा मेघवाल निवासी बलौदा को गिरफ्तार कर लिया है. जहां पर युवक की पिटाई की गई थी, आरोपियों को ले जाया गया. पुलिस ने युवक की पिटाई से मौत के मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है. 

यह भी पढे़ं- Rajasthan News: कांग्रेस नेता के बाद अब हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बुलडोजर, लूट-हत्या के 20 से अधिक मुकदमे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com