विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2026

Rajasthan: डूंगरपुर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए किया मना ; हंगामा 

शुरुआत में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया. बाद में पुलिस और जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.

Rajasthan: डूंगरपुर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए किया मना ; हंगामा 

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के भादर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर एक में युवती ने अपने ही घर में  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. धंबोला थाने के सब इंस्पेक्टर सकाराम परमार ने बताया कि 19 वर्षीय  मनीषा सैंगाड़ा ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना की सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मृतका के पिता ने फंदे से शव नीचे उतार लिया था.  वहीं सूचना पर ग्राम पंचायत भादर के सरपंच विनोद कटारा और उप सरपंच सुरेश ताबियाड़ सहित ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए.

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया

शुरुआत में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया. बाद में पुलिस और जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. मृतका के भाई जयंतीलाल पुत्र रामा सैंगाड़ा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बहन ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट में किसी पर भी संदेह नहीं जताया गया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-  Rajasthan: 7 साल की बच्ची के भ्रामक पोस्ट पर राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, मेटा को दिया हटाने का सख्त निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com