विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2026

Rajasthan: महिला को फोन पर परेशान करता था युवक, पति और नाबालिग के साथ मिलकर पानी के टांके में डुबाया

राजस्थान के बालोतरा में युवक की टांके में मौत का मामला हत्या निकला. महिला को परेशान और बदनाम करने से नाराज़ होकर पति-पत्नी और नाबालिग ने मिलकर साजिश रची और युवक को पानी में डुबाकर मार डाला.

Rajasthan: महिला को फोन पर परेशान करता था युवक, पति और नाबालिग के साथ मिलकर पानी के टांके में डुबाया
राजस्थान के बालोतरा में युवक की टांके में मौत का मामला खुला.

Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या का खुलासा करीब एक महीने बाद हुआ. यह घटना गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गांव की है, जहां 9 मार्च को एक युवक का शव पानी के टांके में संदिग्ध हालत में मिला था.

शुरुआत में मामला हादसा लग रहा था, लेकिन मृतक के परिजनों को शक हुआ. मृतक सुरेश भील के चाचा जालाराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और हत्या की आशंका जताई. इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की.

मोबाइल डिटेल से खुला राज

पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली, जिससे शक गांव की ही रहने वाली शांति देवी पर गया. कड़ी पूछताछ में शांति देवी ने चौंकाने वाला खुलासा किया.

बार-बार परेशान करता था युवक

पूछताछ में सामने आया कि सुरेश लगातार शांति देवी को फोन कर परेशान करता था. वह उससे जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता था और गांव में उसे अपनी पत्नी बताकर बदनाम भी कर रहा था. कई बार समझाने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.

साजिश के तहत बुलाकर की हत्या

इससे परेशान होकर शांति देवी ने अपने पति अर्जुन राम के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई. 8 मार्च की रात शांति देवी ने सुरेश को फोन कर बहाने से खेत के टांके के पास बुलाया. वहां पहले से उसका पति और एक नाबालिग रिश्तेदार छिपे हुए थे. जैसे ही सुरेश वहां पहुंचा, तीनों ने मिलकर उसे टांके में धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई.

पुलिस ने किया खुलासा

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल भी जब्त की. पति-पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं नाबालिग को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है. पुलिस अब मामले में और साक्ष्य जुटाने में लगी है.

यह भी पढ़ें- बाड़मेर में पुलिस चौकी के बाहर मनचले को महिला ने जूते से जमकर पीटा, जान बचाने के लिए कान पकड़कर मांगी माफी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com