राजीव गांधी ओलंपिक गेम्स 2023 का आगाज, अब तक 58 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Rajiv Gandhi Olympic Games 2023: इस खेल के लिए राज्य के अब तक  58.51 लाख खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें 24 लाख 46 हजार महिलाएं शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
सीएम गहलोत ने कहा कि आप सभी खेल के इस महोत्सव का हिस्सा बनकर 'फिट राजस्थान, हिट राजस्थान' की संकल्पना को साकार करें.
जयपुर:

Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympic Games 2023: आज यानी शनिवार, 5 अगस्त को राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक 2023 का  आगाज हो गया है. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने खेलेगा राजस्थान कार्यक्रम के दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम में इसका शुभारंभ किया है.

Advertisement

इसके तहत देश में सबसे बड़ा खेल आयोजन में 11,252 ग्राम पंचायतों एवं 538 नगरी निकायों के खिलाड़ी भाग लेंगे. सीएम गहलोत ने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर कर इससे जुड़ी अहम जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि आप सभी खेल के इस महोत्सव का हिस्सा बनकर 'फिट राजस्थान, हिट राजस्थान' की संकल्पना को साकार करें.

जानकारी के मुताबिक, इस खेल के लिए राज्य के अब तक 58.51 लाख खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें 24 लाख 46 हजार महिलाएं शामिल हैं.

इस ओलंपिक के दौरान ग्रामीण स्तर पर कबड्डी, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, बॉलीबाल, फुटबॉल, रस्साकशी इत्यादि खेलों का आयोजन होगा. वहीं, शहरी स्तर पर कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, बॉलीबाल, एथलेटिक्स (100मी, 200 मी एवं 400 मी), फुटबॉल, बास्केटबॉल इत्यादि खेलों का आयोजन होगा. इन खेलों में जीतने वाले खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग और ट्रेनिंग भी राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा.

Advertisement

Topics mentioned in this article

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.