विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2026

राजस्थान में 9 माह की गर्भवती और 2 साल के मासूम की हत्या, तालाब में पत्थर से बांधकर फेंकी लाश

7 दिन से लापता इस मां-बेटे के शव तालाब और जंगल से बरामद हुए हैं. महिला की लाश को पत्थर से बांधकर पानी में डुबोया गया था. क्या यह पारिवारिक विवाद है या अवैध संबंधों का खूनी अंजाम? पुलिस, FSL और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं. पढ़ें इस जघन्य हत्याकांड की पूरी रिपोर्ट...

राजस्थान में 9 माह की गर्भवती और 2 साल के मासूम की हत्या, तालाब में पत्थर से बांधकर फेंकी लाश
तालाब में पत्थर से बंधी मिली गर्भवती की लाश.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. कुशलपुरा ग्राम पंचायत के चाक हीरात गांव में एक 9 माह की गर्भवती महिला और उसके 2 साल के मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई है. इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है.

7 दिन से लापता थे मां-बेटे

जानकारी के अनुसार, मृतका 11 फरवरी से अपने 2 साल के बच्चे के साथ घर से रहस्यमय तरीके से लापता थी. परिजनों ने भीम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन गुरुवार को जो खबर आई उसने सबके होश उड़ा दिए. 

पत्थर से बांधकर तालाब में फेंकी लाश

वारदात की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला के शव को भीम के तालाब में पत्थर से बांधकर फेंका गया था ताकि वह पानी के ऊपर न आ सके. भीम तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जब यह सच सामने आया तो वहां मौजूद भीड़ दंग रह गई. वहीं, 2 साल के मासूम बच्चे का शव पास के ही जंगल में होने की सूचना मिली है, जिसके लिए सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

मौके पर भारी पुलिस जाब्ता और NDRF

घटना की गंभीरता को देखते हुए ASP महेंद्र पारीक, भीम DSP और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है. साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम और शव को बाहर निकालने के लिए NDRF की मदद ली जा रही है. मौके पर हजारों ग्रामीणों की भीड़ जमा है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.

हत्या या गहरी साजिश?

पुलिस के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया हत्या का नजर आ रहा है. शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला का अपने परिवार से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. वहीं, स्थानीय लोग अवैध संबंधों की आशंका भी जता रहे हैं. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में परिवार का कोई सदस्य शामिल है या किसी बाहरी व्यक्ति ने इस खूनी खेल को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें:- दो IAS अफसरों ने बिना बैंड-बाजे के रचाया ब्याह, कोर्ट रूम में एक माला पहनकर बने हमसफर

LIVE TV देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com