विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2026

रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ उतरा रावणा राजपूत समाज, भजन गायक छोटू सिंह को सुरक्षा की मांग

बाड़मेर में विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर भजन गायक को धमकी देने के आरोप के बाद रावणा राजपूत समाज सड़कों पर उतर आया. समाज ने प्रदर्शन कर कार्रवाई और गायक की सुरक्षा की मांग उठाई है.

रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ उतरा रावणा राजपूत समाज, भजन गायक छोटू सिंह को सुरक्षा की मांग
विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर भजन गायक को धमकी देने के आरोप के बाद रावणा राजपूत समाज सड़कों पर उतर आया.

Rajasthan News:  राजस्थान के बाड़मेर जिले में शिव से निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी और भजन गायक छोटू सिंह रावणा के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है. आरोप है कि विधायक ने फोन पर गायक को धमकी दी जिसके बाद मामला गर्मा गया और समाज में नाराजगी फैल गई.

रविवार को रावणा राजपूत समाज के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे. उन्होंने बाड़मेर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया और फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा. समाज के लोगों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

गायक की सुरक्षा की उठी मांग

प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने भजन गायक छोटू सिंह रावणा की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि धमकी के बाद उनकी जान को खतरा हो सकता है इसलिए पुलिस प्रशासन को उन्हें सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस घटना के बाद दोनों समाजों के बीच तनाव बढ़ रहा है. समाज के लोगों ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं आपसी सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं और माहौल खराब करती हैं.

पुराने विवादों का भी किया जिक्र

समाज के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब विधायक पर इस तरह के आरोप लगे हैं. इससे पहले भी उन्होंने समाज की एक बेटी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी. उन्होंने कहा कि छोटू सिंह रावणा अकेले नहीं हैं पूरा समाज उनके साथ खड़ा है.

आंदोलन की दी चेतावनी

रावणा राजपूत समाज ने साफ किया है कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. समाज के लोगों ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्यभर में विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 'इंतजार शास्त्र' से शुरू हुई सियासी बहस ने लिया नया मोड़, सीएम भजनलाल का गहलोत पर पलटवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com