विज्ञापन

जयपुर से 50 म‍िनट में पहुंच जाएंगे नोएडा, जेवर एयरपोर्ट के ल‍िए शुरू हो गई फ्लाइट  

जयपुर से नोएडा हवाई मार्ग से भी जा सकते हैं. क्‍योंक‍ि, जयपुर एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट के ल‍िए फ्लाइट शुरू हो गई है. कम समय में नोएडा पहुंच जाएंगे.

जयपुर से 50 म‍िनट में पहुंच जाएंगे नोएडा, जेवर एयरपोर्ट के ल‍िए शुरू हो गई फ्लाइट  
जयपुर एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट सेवा शुरू. (फोटो- एनडीटीवी फाइल)

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दो बड़ी सुविधाएं शुरू हो गई हैं.  अब दिल्ली-एनसीआर जाने वाले यात्रियों के लिए नोएडा (जेवर) इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट शुरू हो गई. इसके अलावा करीब 4 महीने बाद दुबई के लिए सीधी फ्लाइट भी दोबारा शुरू कर दी गई है. इन दोनों सेवाओं के शुरू होने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. 

सुबह 7:35 बजे उड़ी फ्लाइट  

इंडिगो ने जयपुर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के लिए दो नई फ्लाइट शुरू की है. इनमें फ्लाइट संख्या 6E-7647 आज सुबह 7:35 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 8:25 बजे नोएडा पहुंची. दूसरी फ्लाइट 6E7643 शाम 5 बजकर 15 मिनट पर रवाना होकर 6 बजकर 5 मिनट पर नोएडा पहुंचेगी. जयपुर से जेवर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट रोज उड़ान भरेगी. 

इस सेवा से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को अब सड़क मार्ग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. साथ ही जेवर एयरपोर्ट से देश और विदेश के अन्य शहरों के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. 

दुबई के लिए सीधी फ्लाइट

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जयपुर-दुबई रूट पर अपनी सीधी उड़ान सेवा करीब चार महीने बाद फिर से शुरू कर दी है.  एयरलाइन की फ्लाइट IX-143 शाम 6:45 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 9 बजे दुबई पहुंचेगी. वापसी में फ्लाइट IX-144 दुबई से रात 9:55 बजे उड़ान भरेगी और अगले दिन तड़के 3 बजे जयपुर पहुंचेगी. 

सप्ताह में 5 दिन रहेगी फ्लाइट    

सप्ताह में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी.पिछले चार महीनों से यह सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को दिल्ली, मुंबई या अन्य शहरों के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ रही थी. अब सीधी उड़ान शुरू होने से यात्रा का समय कम होगा और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: जैसलमेर में 400 बीघा सरकारी जमीन पर था 300 अवैध कब्जा; चला बुलडोजर, 1000 लोग बेघर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close