विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2026

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रहे छात्रों से भरी पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा बच्चे घायल

राजस्थान के डीडवाना जिले में विद्यार्थियों से भरी पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हो गया. गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रहे 25 से ज्यादा छात्र छात्राएं घायल हुए हैं

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रहे छात्रों से भरी पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा बच्चे घायल
डीडवाना जिले में विद्यार्थियों से भरी पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हो गया.

Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. छोटी खाटू के पास खुनखुना थाना क्षेत्र के कुचेटीया गांव के नजदीक विद्यार्थियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. वाहन में 25 से अधिक छात्र छात्राएं सवार थे.

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रहे थे छात्र

जानकारी के अनुसार पिकअप मंडूकरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से छात्रों को लेकर भवाद गांव की ओर जा रही थी. सभी विद्यार्थी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलट गई.

Latest and Breaking News on NDTV

25 से ज्यादा छात्र छात्राएं घायल

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला. इस दुर्घटना में 25 से अधिक छात्र छात्राओं को चोटें आई हैं. सभी घायल भवाद गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.

छोटी खाटू अस्पताल में प्राथमिक इलाज

घायलों को तुरंत छोटी खाटू के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. कुछ बच्चों को ज्यादा चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई गई.

गंभीर घायलों को डीडवाना रेफर

गंभीर रूप से घायल विद्यार्थियों को बेहतर इलाज के लिए डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है. एक छात्रा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही खुनखुना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Kota Suicide: कोटा में एक और कोचिंग स्टूटेंड ने की आत्महत्या, हरियाणा के सिरसा निवासी छात्र JEE की कर रहा था तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com