Road Accident: NH-52 पर भोपाल से दिल्ली जा रही बस खाई में पलटी, 13 यात्री घायल; दो की हालत गंभीर

राजस्थान के झालावाड़ में गुरुवार सुबह भोपाल से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 यात्री घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान के झालावाड़ में भोपाल से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के झालावाड़ जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. भोपाल से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस नेशनल हाईवे-52 पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया.

बचाव कार्य और घायलों की स्थिति

घटना सुबह करीब 6 बजे मोड़क थाना क्षेत्र के सहरावदा के पास हुई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया. बस में फंसे यात्रियों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. हादसे में कुल 13 यात्री घायल हुए हैं. इनमें से दो यात्रियों की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

Advertisement

पुलिस की जांच जारी

हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर सुचारू करवाया. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है. प्रारंभिक पड़ताल में बस का अनियंत्रित होना ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं. इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें- 

VIDEO: मंत्री मीटिंग में थे, बाहर गाड़ी में AC चलाकर आराम कर रहा था जवान, संजय शर्मा ने देखते ही सरेआम लगाई फटकार

भैराणा धाम विवाद में आधी रात हुआ समझौता, पर CM पर टिप्पणी कर फंस गए हनुमान बेनीवाल, BJP बोली- बैन लगा देना चाहिए

लिव इन रिलेशनशिप से जन्मी बच्ची, कोर्ट ने मां को दिए आदेश- बच्‍ची की प‍िता से वीड‍ियो कॉल पर बात करवाएं 

Advertisement
Topics mentioned in this article