विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिप से जन्मी बच्ची, कोर्ट ने मां को दिए आदेश- बच्‍ची की प‍िता से वीड‍ियो कॉल पर बात करवाएं 

बच्ची की मां और पिता दोनों अलग हो गए हैं. प‍िता लंदन में रहता है और उसकी मां जयपुर में रहती है. प‍िता अपनी बेटी से बात करने के ल‍िए कोर्ट गया था. 

लिव इन रिलेशनशिप से जन्मी बच्ची, कोर्ट ने मां को दिए आदेश- बच्‍ची की प‍िता से वीड‍ियो कॉल पर बात करवाएं 
जयपुर फैमिली कोर्ट ने बच्ची को उसके पिता से बात कराने का आदेश दिया.

जयपुर फैमिली कोर्ट ने लंदन में रह रहे पिता को अपनी बेटी से वीडियो कॉल के जरिए बात करने की अनुमति दी है. कोर्ट ने मां को निर्देश दिया है कि वह हर महीने के दूसरे और चौथे रविवार को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के बीच बच्ची की पिता से बातचीत करवाए. बच्ची साढ़े तीन साल की है, और पिता ने उससे बात करने की अनुमति मांगते हुए प्रार्थना पत्र दायर किया था.  

गोवा में दोनों की मुलाकात हुई 

कोर्ट ने मां को यह भी कहा है कि वह बच्ची की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी हर महीने पिता को उपलब्ध कराए. पिता ने बताया कि वह मूल रूप से पोलैंड का निवासी है, और वर्तमान में लंदन में रहता है. वर्ष 2022 में गोवा में उसकी मुलाकात जयपुर की एक युवती से हुई थी. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे. 16 दिसंबर 2022 को उनकी बेटी का जन्म हुआ. 

मां बच्ची के पिता से बात नहीं करा रही थी 

शुरुआत में दोनों के संबंध सामान्य रहे, लेकिन बाद में विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद मां ने पिता को बच्ची से मिलने और बात करने से रोक दिया. पिता की ओर से अधिवक्ता सुनील शर्मा और गौरव सिंघल ने कोर्ट में संयुक्त अभिरक्षा (जॉइंट कस्टडी) की याचिका दायर करते हुए अंतरिम राहत की मांग की.  उनका कहना था कि बच्ची को पिता के स्नेह से दूर रखना उसके शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है. 

महीने में दो बार करानी होगी बात 

मां की ओर से याचिका का विरोध करते हुए इसे निराधार बताया गया, और खारिज करने की मांग की गई. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पिता को महीने में दो बार वीडियो कॉल के जरिए बच्ची से बातचीत की अनुमति प्रदान की. 

यह भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में 48 ड‍िग्री के पार पहुंचा तापमान, आज शाम आंधी-बारिश तपिश से द‍िलाएगी राहत

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close