Rajasthan Politics: "नरेगा में 12 सौ करोड़ का होता था घोटाला", क‍िरोड़ी लाल बोले- अधिकारी को 48 डिग्री टेंपरेचर में लगवाएंगे दौड़ 

Rajasthan Politics: कृषि‍ मंत्री क‍िरोड़ी लाल मीणा ने कहा, "हमने ‘NMNS’ नामक पोर्टल तैयार किया है. इस पोर्टल के लागू होने के बाद मात्र डेढ़ महीने में नरेगा में 1200 करोड़ रुपये की बचत हुई है.  इसका मतलब है कि पहले हर डेढ़ महीने में लगभग 1200 करोड़ रुपये का घोटाला हो रहा था." 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्‍थान के कृष‍ि मंत्री क‍िरोड़ी लाल मीणा.

Rajasthan Politics: राजस्थान के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार (3 मई) को दौसा में जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कई अहम बातें कहीं. क‍िरोड़ी लाल मीणा ने कहा क‍ि राजस्‍थान सरकार का डेढ़ महीने में 12 सौ करोड़ बचा ल‍िए. यानी नरेगा में 12 सौ करोड़ का घोटाला होता था. योजनाएं सही तरीके से लागू करना और भ्रष्‍टाचार को बंद करना हम सभी की ज‍िम्‍मेदारी है. हमारे काम में कोई कमी है तो आप बोलें. कम से कम मैं बुरा नहीं मानूंगा.

कोई गलती करता है तो बताओ 

उन्होंने कहा क‍ि लोकतंत्र में आपका अध‍िकार है. अगर सरकार में रहते हम या हमारा कोई व‍िधायक गलती कर रहा है तो हमारी जानकारी में लाओ. और को तो नहीं कह सकता, लेक‍िन मेरी जानकारी में लाओ. दौसा में क‍िसी भी व‍िभाग में घोटाला होता है और जनता को फायदा नहीं म‍िले. अध‍िकारी काम नहीं कर रहे हैं तो अध‍िकारी को 48 ड‍िग्री टेंपरेचर में दौड़ लगवाने की ज‍िम्‍मेदारी मेरी है.

Advertisement

चार अध‍िकार‍ियों को सस्‍पेंड कर चुका हूं 

क‍िरोड़ी लाल मीणा ने कहा क‍ि आप च‍िंता मत करो. अभी तक चार अध‍िकार‍ियों को सस्‍पेंड कर चुका हूं, इसल‍िए गड़बड़ होने नहीं देंगे. मैं 45 साल से राजनीत‍ि कर रहा हूं. क‍िसी एक जात‍ि की राजनीत‍ि करने से आप लंबे समय तक चल नहीं सकते हैं. सभी जात‍ि और साी समाज को साथ लेकर हमें चलना है. जीतने के बाद मैं सवाई माधोपुर में सभी का एमएलए हूं. ज‍िसने वोट द‍िया उसका भी और ज‍िसने वोट नहीं द‍िया उसका भी. 

"मुरारीलाल पर मीणा समाज की ज‍िम्‍मेदारी"

उन्होंने कहा, "मैं 45 साल से राजनीति में हूं. किसी एक जाति की राजनीति कर कोई ज्यादा समय तक नहीं टिक सकता. हम सभी जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलना चाहते हैं." मीणा समाज की बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं एक समय दो लाख वोटों से जीता था, लेकिन अब सांसद मुरारीलाल मीणा ढाई लाख से जीते हैं, इसलिए अब मीणा समाज की जिम्मेदारी उन्हीं की है.  अन्य समाजों की जिम्मेदारी मैं लेता हूं."

"बांधों को ईआरसीपी-पीकेसी योजना से जोड़ा गया"

विकास योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए किरोड़ी लाल ने कहा, “भजनलाल सरकार आने के बाद दौसा के सभी बांधों को ईआरसीपी-पीकेसी योजना से जोड़ा गया.  यदि चांदराणा बांध में भरपूर पानी बाणगंगा में छोड़ा जाए तो भरतपुर तक के किसानों को लाभ मिल सकता है.  यह कार्य केंद्र सरकार का है और हम इसके लिए केंद्र से बात करेंगे. ”  मोदी सरकार की ईमानदारी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले 11 सालों में मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा.  यही कारण है कि देश में विकास की गंगा बह रही है. ”

यह भी पढ़ें: शादीशुदा प्रेमी को नहीं भूल पा रही थी डॉ. भावना यादव, वायरल वॉट्सएप चैट में नया खुलासा 

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.