राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में होने जा रहा बड़ा बदलाव, RSSB अध्यक्ष ने दी जानकारी

राजस्थान में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बोर्ड अध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
RSSB अध्यक्ष आलोक राज

RSSB Exam: राजस्थान में परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है. अब राज्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. यह बदलाव राज्य में नवाचार की दिशा में एक नया अध्याय जोड़ने का काम करेगा. इस संबंध में कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गई. बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि अब हर परीक्षा के बाद कैंडिडेट की ओएमआर सीट ऑनलाइन अपलोड की जाएगी. 

परीक्षा के बाद ऑनलाइन अपलोड होगी OMR

शुक्रवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से परीक्षा में बड़े बदलाव के बारे में जानकारी दी है. बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि परीक्षाओं में हर एक कैंडिडेट की ओरिजिनल OMR ऑनलाइन अपलोड की जाएगी. 

Advertisement

'नवाचार की दिशा में नया अध्याय'

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नवाचार सीरीज में एक और अध्याय जुड़ने वाला है. हमारे पास आरटीआई के तहत कैंडिडेट की ओएमआर को लेकर काफी अपील्स आती हैं. अब आगामी परीक्षाओं में हम हर एक कैंडिडेट की ओरिजिनल OMR को एग्जाम होने के पश्चात ऑनलाइन अपलोड करने का प्लान कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें- 

SI Paper Leak केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सीकर से गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी मास्टर माइंड पौरव कालेर

SI पेपर लीक केस में SOG को बड़ा झटका, ट्रेनी SI हरिओम के खिलाफ नहीं जुटा सकी सबूत, अब रिहाई के लिए लगाई गुहार

Advertisement

Topics mentioned in this article

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.