विज्ञापन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की चूक ने बढ़ाई 24 लाख छात्रों की धड़कनें, चौथी श्रेणी भर्ती में बदला इस सवाल का जवाब

Rajasthan: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में एक सवाल का जवाब बदलने जा रहा है. क्योंकि परीक्षा में एक सवाल के जवाब को बोर्ड दुबारा रिवाइज कर रहा है.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की चूक ने बढ़ाई 24 लाख छात्रों की धड़कनें, चौथी श्रेणी भर्ती में बदला इस सवाल का जवाब
4th Class Employee result 2026 revised result
Chatgpt

Rajasthan News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रदेश की सबसे बड़ी 'चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा' के नतीजों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बोर्ड द्वारा एक प्रश्न के उत्तर को दोबारा संशोधित करने के फैसले ने 24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों की धड़कनें तेज कर दी हैं. बोर्ड के इस 'यू-टर्न' के कारण अब दूसरी पारी का परीक्षा परिणाम रिवाइज) किया जाएगा, जिससे चयन सूची में बड़े बदलाव की आशंका है.

बिना आपत्ति के बदल दिया था जवाब

पूरा विवाद परीक्षा की दूसरी पारी के प्रश्न संख्या 108 को लेकर है. बोर्ड ने शुरुआती 'प्रोविजनल आंसर की' में विकल्प (D) को सही माना था, लेकिन फाइनल आंसर की जारी करते समय बिना किसी अभ्यर्थी की आपत्ति के बोर्ड ने खुद ही उत्तर बदलकर विकल्प (B) कर दिया. अभ्यर्थियों ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और तर्क दिया कि प्रारंभिक उत्तर ही तकनीकी रूप से सही था. छात्रों के भारी दबाव और तथ्यों की जांच के बाद बोर्ड ने अब अपनी गलती स्वीकार की है और जवाब को फिर से बदलने का निर्णय लिया है.

क्या था वह विवादित सवाल?

परीक्षा में सवाल पूछा गया था कि "निम्नलिखित में से कौन सा एक अभिगम है, जिसमें राज्य वन विभाग, वन संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में स्थानीय वनवासी समुदायों का समर्थन करते हैं?" इसके जवाब के लिए विकल्प (ए) स्वस्थाने संरक्षण, (बी) आर्द्रभूमि संरक्षण, (सी) स्थानीय प्रजातियों पर आधारित पारिस्थितिकीय पुनःस्थापन, (डी) संयुक्त वन प्रबंधन, (ई) अनुत्तरित प्रश्न थे.

बोर्ड ने पहले उत्तर  (डी) यानी संयुक्त वन प्रबंधन माना था, लेकिन बाद में इसे आर्द्रभूमि संरक्षण(बी) माना था. लेकिन अब परीक्षार्थियों के विरोध के बाद बोर्ड को पहले वाले आंसर की के जबाव को सही माना है . जिसके बाद बोर्ड अब दोबारा विकल्प (D)को ही सही मानकर रिजल्ट तैयार करेगा.

बॉर्डर लाइन वाले अभ्यर्थियों की बढ़ी धड़कनें

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने स्पष्ट किया है कि जवाब बदलने के कारण पूरी मेरिट लिस्ट फिर से तैयार होगी. उन्होंने बताया कि इस फैसले से वे अभ्यर्थी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे जो बॉर्डर लाइन पर हैं. परिणाम रिवाइज होने से वर्तमान सूची में शामिल कई अभ्यर्थी बाहर हो सकते हैं, जबकि नए अभ्यर्थियों को मेरिट में जगह मिल सकती है. बदले गए सवाल के जवाब के अनुसार दूसरी पारी का परिणाम फिर से जारी होगा. इससे मेरिट लिस्ट में फेरबदल होना तय है.

 53,749 रिक्त है पद

बजा दे कि चौथी श्रेणी भर्ती में कुल पदों की संख्या 53,749 रिक्त है, जिसमें पंजीकृत अभ्यर्थी * 24 लाख 75 हजार है. उनमें से दूसरी पारी का रिजल्ट बदले गए सवाल के जबाव के बाद रिवाइज होगा. 

यह भी पढ़ें;  Rajasthan: अजमेर की सूफिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 98 घंटे दौड़कर लेह-मनाली में लहराया तिरंगा, गिनीज बुक में नाम दर्ज
 

https://rajasthan.ndtv.in/pride-of-rajasthan/ajmer-sufiya-sets-guinness-book-world-record-runs-98-hours-hoist-tricolor-flag-leh-manal-10949633

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close