विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2025

School Bus Accident: जयपुर के पास जमवारामगढ़ में स्कूल बस हादसे का शिकार, दर्जन भर बच्चे हुए घायल 

Rajasthan: अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार सामने आया है कि बस के पलटने का मुख्य कारण चालक द्वारा नियंत्रण खोना और सड़क की फिसलन बताई जा रही है . हालांकि अब तक किसी भी छात्र की गंभीर स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

School Bus Accident: जयपुर के पास जमवारामगढ़ में स्कूल बस हादसे का शिकार, दर्जन भर बच्चे हुए घायल 

Jaipur News: जयपुर ग्रामीण जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. राष्ट्रीय राजमार्ग NH-148 से जुड़ी रतनपुरा लिंक रोड के छान्दोलाई मोड़ पर आज सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में करीब दर्जनभर स्कूली बच्चों के घायल होने की सूचना है. संस्कार स्कूल की बस की बताई जा रही है, जो सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के चलते सड़क पर फिसलन थी और मोड़ पर चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका. नतीजतन, बस असंतुलित होकर पलट गई. हालांकि अभी हादसे के कारणों की जांच की जा रही हैं. हादसा होते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

मौके पर पहुंचा पुलिस जाब्ता 

मौके पर पहुंचे रायसर थाना पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा साथ ही अस्पताल में घायलों की स्थिति की जानकारी ली. अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार सामने आया है कि बस के पलटने का मुख्य कारण चालक द्वारा नियंत्रण खोना और सड़क की फिसलन बताई जा रही है . हालांकि अब तक किसी भी छात्र की गंभीर स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

मोड़ पर होते हैं आए दिन हादसे 

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि हाइवे और मोड पर पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं. वहीं पुलिस ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच जारी है और स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जांच की जाएगी.घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें - भरतपुर में पुलिसकर्मियों के परिवारों को नहीं मिल रहा पानी, 150 से ज्यादा परिवारों पर संकट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com