विज्ञापन
This Article is From May 13, 2024

जयपुर में डबल मर्डर से मची सनसनी, दादी-पोते को किराएदार ने उतारा मौत के घाट

राजधानी जयपुर में डबल मर्डर की घटना सामने आई है. वहीं पुलिस ने आरोपी किराएदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

जयपुर में डबल मर्डर से मची सनसनी, दादी-पोते को किराएदार ने उतारा मौत के घाट

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि किराएदार ने बुजुर्ग महिला और उसके पोते को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि मामला सांगानेर थाना इलाके के रघुनाथपुरी की घटना है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

राजधानी जयपुर में डबल मर्डर की घटना सामने आई है. वहीं पुलिस ने आरोपी किराएदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि सांगानेर थाना इलाके के रघुनाथपुरी में एक घर में किराएदार ने बुजुर्ग प्रेम देवी और 7 साल के मासूम गौरव की हत्या कर दी. किराएदार शराब के नशे में था और इसी दौरान उससे किसी तरह की कहासुनी हो गई. इसके बाद उसने प्रेम देवी और मासूम की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हत्या धारदार किसी चीज से की गई है. वहीं, बच्चे के शव को टैंक में फेंक दिया.

खबर है कि स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर डीसीपी कावेंद्र सागर की टीम पहुचीं. इसके साथ ही घटना स्थल पर FSL की टीम भी आई और सारे साक्ष्य जुटाने की कोशिश की. वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों हत्या धारदार हथियार से किये गए हैं. आशंका जाहिर की गई है कि यह हत्या कहीं और की गई है और शव को फेंक दिया गया है.

पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. वहीं आरोपी किराएदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ेंः 80 रुपये के लिए आरोपी ने की थी हत्या, 12 साल बाद कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा और 1 लाख का जुर्माना

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com