विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

सायरा में सनसनीखेज हत्याकांड: उदयपुर पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाई गुत्थी, महिला की हत्या का आरोपी दबोचा

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आज सुबह करीब 9:30 बजे सायरा थाना को सरिया, चित्रावास गांव से सूचना मिली. बताया गया कि एक महिला का शव उसके घर से थोड़ी दूर एक पहाड़ी पर पड़ा हुआ है.

सायरा में सनसनीखेज हत्याकांड: उदयपुर पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाई गुत्थी, महिला की हत्या का आरोपी दबोचा
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Udaipur News: उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक महिला की निर्मम हत्या ने हड़कंप मचा दिया, लेकिन उदयपुर पुलिस ने अपनी तत्परता का परिचय देते हुए मात्र तीन घंटे के भीतर ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर आरोपी परदाराम गरासिया पुत्र जामताराम (35) निवासी वेलु का खेत, रावछ थाना सायरा को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आज सुबह करीब 9:30 बजे सायरा थाना को सरिया, चित्रावास गांव से सूचना मिली. बताया गया कि एक महिला का शव उसके घर से थोड़ी दूर एक पहाड़ी पर पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही थानाधिकारी किशोर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. उनके साथ वृताधिकारी गिर्वा सूर्यवीर सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद थे.

खोजबीन करने पर उसका शव मगरी पर मिला

मृतका की पहचान 35 वर्षीय सविता बाई पत्नी स्वर्गीय जोगाराम गरासिया निवासी सरिया, चित्रावास के रूप में हुई. मृतका के ससुर मसरू गरासिया ने पुलिस को बताया कि सविता बाई रात में घर पर ही थी, लेकिन सुबह उसकी बेटी ने उसे घर पर नहीं पाया. खोजबीन करने पर उसका शव मगरी पर मिला. शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था. ससुर ने बताया कि सविता बाई अपने पति के निधन के बाद बच्चों सहित उन्हीं के साथ रहती थी.

पुलिस का त्वरित एक्शन: 3 घंटे में सुलझी गुत्थी 

मामले की गंभीरता को देखते हुए दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरुप मेवाडा के निर्देशन में और सीओ गिर्वा सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. एफएसएल टीम ने भी मौके का गहन निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. 

हत्या करने की बात स्वीकार कर ली

पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तेजी से जांच की दिशा में कदम बढ़ाए. मात्र तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अज्ञात आरोपी की पहचान परदाराम गरासिया निवासी रावछ थाना सायरा जिला उदयपुर के रूप में की. जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमे उसने सविता बाई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली.

यह भी पढ़ें - ये दर्दनाक भी है और शर्मनाक भी... उपज मंडी में किसानों की मूंगफलियां पानी में बहीं, कौन ज़िम्मेदार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com