विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2024

जयपुर में शिवरात्रि पर्व को लेकर जारी किये गए आदेश, अधिकारियों की तय की गई जिम्मेदारी

राजधानी जयपुर में शिवरात्रि का पर्व उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. पर्व के मौके पर शिवालयों सहित शहर प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है.

जयपुर में शिवरात्रि पर्व को लेकर जारी किये गए आदेश, अधिकारियों की तय की गई जिम्मेदारी
शिवरात्रि महापर्व के लिए तैयारियां शुरू.

Shivratri 2024: इस बार शिवरात्रि का महापर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा. शिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है. ऐसे में राजस्थान में भी शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में शिवरात्रि का पर्व उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. पर्व के मौके पर शिवालयों सहित शहर प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसके देखते हुए जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों की जिम्मेदारियां तय की है.

वहीं, देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशों की अनुपालना में जिला कलक्टर ने आमजन, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, पुजारियों एवं समाज के भामाशाहों से जिले में संचालित गैर राजकीय समस्त छोटे-बड़े मंदिरों में श्रृंगार पूजा अर्चना, साज-सज्जा एवं रोशनी की व्यवस्था करने करने के साथ-साथ खास आयोजन एवं गतिविधियां आयोजित करने की अपील की है.

व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने दिया अधिकारियों को निर्देश

अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार मीणा बताया कि जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा, कानून व शांति व्यवस्था, सुचारू यातायात सहित जरूरी व्यवस्थाओं के लिए देवस्थान विभाग, पुलिस, नगर निगम, चिकित्सा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, ताकि आमजन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

आपदा प्रबंधन की टीम भी रहेगी तैनात

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को प्रमुख मंदिरों के आस-पास के क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही श्रद्धालु शिव मंदिरों में सुलभ दर्शन कर सके और व्यवस्था बनी रहे इसके लिए आपदा प्रबंधन की टीमों को तैनात किया जाएगा, वहीं सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

यह भी पढ़ेंः Jodhpur News: काजरी ने विकसित किया 8 हेक्टेयर भूमि में 'एग्री-इक्को टूरिज्म पार्क' सैलानियों को कर रहा आकर्षित

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com