विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

SI Paper Leak 2021: SI भर्ती पेपर लीक मामला, बेटी के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने रामु राम राईका के बेटे को भी दी ज़मानत

Ramuram Raika: SOG की चार्जशीट के मुताबिक रामू राम राईका को पेपर बाबूलाल कटारा ने उपलब्ध कराया था. बाबूलाल कटारा को मार्च महीने में तत्कालीन चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ने SI भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कराने की जिम्मेदारी दी थी.

SI Paper Leak 2021: SI भर्ती पेपर लीक मामला, बेटी के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने रामु राम राईका के बेटे को भी दी ज़मानत
सुप्रीम कोर्ट ने देवेश राईका को ज़मानत दे दी है.

SI Recruitment Paper Leak: SI भर्ती पेपर लीक में सुप्रीम कोर्ट ने RPSC के पूर्व सदस्य RPSC पूर्व सदस्य रामू राम राइका को बेटे देवेश राईका को ज़मानत दे दी है. इससे पहले 2 जून को सुप्रीम कोर्ट रामु राईका की बेटी को भी ज़मानत दे चुका है. कोर्ट ने शर्तों के साथ देवेश राईका को जमानत दी है. कोर्ट ने कहा कि आरोपी ट्रायल में पूरा सहयोग करेगा और किसी भी गवाह को प्रभावित करने का काम नहीं करेगा.

एसओजी ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में 1 सितंबर को आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामू राम राईका को गिरफ्तार कर किया था. आरोप था कि राईका ने अपने बेटे देवेश राईका और बेटी शोभा राईका को परीक्षा से पहले पेपर दिया था. सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान रामूराम राईका आरपीएससी सदस्य था.

SOG ने अक्टूबर में 20 आरोपियों के खिलाफ की थी चार्जशीट दाखिल 

SOG ने SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ 29 अक्टूबर को चार्जशीट पेश की थी. चार्जशीट में SOG ने बड़े खुलासे किए हैं. SOG की चार्जशीट के मुताबिक इस पूरे मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्कालीन चेयरमैन संजय क्षोत्रिय से लेकर सदस्य मंजू शर्मा, संगीता आर्या, जसवंत राठी सबकी भूमिका संदेहास्पद है. इन सभी ने रामू राम राईका के बेटे, बेटियों को फायदा पहुंचाया है. 

RPSC चेयरमैन से पहले शोभा और देवेश को मिल गया था पेपर

SOG की चार्जशीट के मुताबिक रामू राम राईका को पेपर बाबूलाल कटारा ने उपलब्ध कराया था. बाबूलाल कटारा को मार्च महीने में तत्कालीन चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ने SI भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार कराने की जिम्मेदारी दी थी. भूपेंद्र सिंह अक्टूबर 2020 से 1 दिसंबर 2021 तक आयोग के चेयरमैन थे. पहले यह परीक्षा एक दिन में आयोजित होनी थी, इसलिए बाबूलाल कटारा ने फर्स्ट पेपर और सेकेंड पेपर के दो दो सेट तैयार कर रख लिए थे. 

SI पेपर लीक में अब तक 80 से अधिक लोग गिरफ्तार

उल्लेखनीय हो कि एसआई पेपर लीक केस में करीब 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें करीब 50 लोग ट्रेनी सब इंस्पेक्टर हैं. जिन्हें अलग-अलग समय में एसओजी ने राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग अकादमी से गिरफ्तार किया था. 

यह भी पढ़ें - जल संरक्षण योजना 'वन्दे गंगा' के नाम में शाब्दिक ग़लती! डीडवाना विधायक यूनुस खान ने लिखा CM को पत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com