विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2026

Sikar: ड्यूटी पर हार्ट अटैक से आर्मी जवान गिरधारी लाल कुमावत का निधन, राजकीय सम्मान अंतिम संस्कार

तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर अपने लाडले सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई. बताया गया कि सैनिक गिरधारी लाल कुमावत उत्तराखंड के रुड़की में तैनात थे और कर्तव्य निर्वहन के दौरान उन्हें हृदयाघात हुआ.

Sikar: ड्यूटी पर हार्ट अटैक से आर्मी जवान गिरधारी लाल कुमावत का निधन, राजकीय सम्मान अंतिम संस्कार

Sikar News: सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगनपुरा निवासी आर्मी जवान गिरधारी लाल कुमावत पुत्र मांगीलाल कुमावत का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया. जवान की पार्थिव देह सेना की टुकड़ी द्वारा पुलिस थाना खाटूश्यामजी लाई गई, जहां से तिरंगा यात्रा के साथ शवयात्रा उनके पैतृक गांव मगनपुरा के लिए रवाना की गई. जवान के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई.

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर अपने लाडले सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई. बताया गया कि सैनिक गिरधारी लाल कुमावत उत्तराखंड के रुड़की में तैनात थे और कर्तव्य निर्वहन के दौरान उन्हें हृदयाघात हुआ.

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मगनपुरा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. 18 जाट रेजीमेंट के सूबेदार दिगम्बर सिंह एवं हवलदार सुनील कुमार ने तिरंगा शहीद के छह वर्षीय पुत्र देवांशु को ससम्मान सौंपा. सेना की टुकड़ी ने बंदूकों से सलामी दी और शहीद के पुत्र देवांशु ने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी.

जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि सभा में सीकर सांसद अमराराम, भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत, पद्मश्री से सम्मानित बजरंग लाल ताखर सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी. देश की सेवा में जीवन समर्पित करने वाले इस वीर जवान को गांव आज भी नम आंखों से याद कर रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com