हरिद्वार में तिलक लगाने का काम, स्वर्ण मंदिर में लंगर सेवा... राजस्थान से भागी लड़की की हैरान कर देगी कहानी

लेह में तैनात आर्मी ऑफिसर पिता ने वीडियो के माध्यम से पुलिस पर सवाल उठाए. इस बीच घर छोड़कर गई लड़की ने करीब एक महीने बाद अपने पिता को कॉल किया और उसकी लोकेशन पता चल पाई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान से भागी लड़की की हैरान कर देगी कहानी (फोटो- ग्रोक)

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नीट परीक्षा में कम नंबर आया तो 20 वर्षीय एक लड़की घर छोड़कर चली गई. इसके बाद परिजन करीब एक महीने तक उसे तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. महीनेभर बाद जब लड़की ने भारतीय सेना में अधिकारी अपने पिता को फोन किया तो उसकी लोकेशन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मिली. पंजाब पुलिस ने लड़की दस्तयाब कर लिया है. 

घर वालों से लड़की ने बोला झूठ

जानकारी के अनुसार, सीकर निवासी 20 साल की लड़की ने नीट की परीक्षा दी थी. हालांकि, रिजल्ट में काफी कम नंबर आए. कम नंबर आने पर लड़की को लगा कि घरवाले उसे डांटेंगे. ऐसे में उसने घरवालों को कह दिया कि उसके अच्छे नंबर आए हैं, लेकिन जब काउंसलिंग का समय आया तो युवती को डर लगा कि उसका झूठ पकड़ा जा सकता है.

Advertisement

एक महीने तक तलाश करती रही पुलिस

ऐसे में वह बीते 25 जुलाई को घर छोड़कर चली गई. पहले ट्रेन रेवाड़ी पहुंची, फिर वहां से दिल्ली, फिर हरिद्वार और हरिद्वार से पठानकोट और फिर वहां से अमृतसर पहुंच गई. इधर लड़की के घर छोड़कर जाने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गई. पुलिस भी करीब एक महीने तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला. 

अमृतसर में लंगर सेवा से भरा पेट

इसके बाद लेह में तैनात आर्मी ऑफिसर पिता विपिन कुमार ने वीडियो के माध्यम से सीकर पुलिस पर सवाल उठाए, इस बीच करीब एक महीने बाद घर छोड़कर गई लड़की ने अपने पिता को कॉल किया, जिस पर उसके अमृतसर के गोल्डन टेंपल में होने की बात पता चली. अमृतसर में लंगर में सेवा करके उसने अपना पेट भरा. रात के समय स्वर्ण मंदिर में ही रुकती थी. हरिद्वार में पेट भरने के लिए उसने तिलक लगाने का भी काम किया था.

यह भी पढे़ं- 

Rajasthan: अगर ये SI बन जाते, तो थानों पर राज करते तस्कर, माफ़िया और हत्यारे; SOG के बड़े ख़ुलासे 

Rajasthan: ब्रेन डेड के बाद 19 साल के रोहित ने तीन ज़िंदगियों को दी नई उम्मीद, लीवर-किडनी किए गए दान

Advertisement


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.