विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2026

मरीजों के बीच जश्न! सीकर के सरकारी अस्पताल में डीजे बजाकर नाचता दिखा स्टाफ; स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

राजस्थान के सीकर जिले के महरोली स्थित राजकीय अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में अस्पताल परिसर में तेज डीजे साउंड पर स्टाफ के कुछ सदस्य नाचते दिख रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.

मरीजों के बीच जश्न! सीकर के सरकारी अस्पताल में डीजे बजाकर नाचता दिखा स्टाफ; स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र के महरोली स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजता दिखाई दे रहा है और अस्पताल का कुछ स्टाफ डीजे की धुन पर नाचते नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टाफ भी दिखे जश्न में

वायरल वीडियो में अस्पताल के एक चिकित्सक सहित फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टाफ भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ही यह जश्न मनाया गया था और तेज आवाज में संगीत चलाया गया. अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह के आयोजन को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

मरीजों के इलाज वाली जगह पर जश्न पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल वह स्थान होता है जहां मरीज इलाज के लिए आते हैं और कई बार गंभीर हालत में भी होते हैं. ऐसे में अस्पताल परिसर में तेज आवाज में डीजे बजाकर जश्न मनाना स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

Latest and Breaking News on NDTV

पीजी में चयन की खुशी में जश्न का बताया जा रहा वीडियो

सूत्रों के अनुसार यह जश्न अस्पताल के दो चिकित्सकों के पीजी में चयन होने की खुशी में मनाया गया बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि डॉ. अक्षय कुमार और डॉ. ऋषि कुमार जोशी का पीजी में चयन हुआ था और उसी अवसर पर विदाई पार्टी जैसे माहौल में जश्न मनाया गया था.

प्रशासन बोला – वीडियो पुराना हो सकता है

मामले में अस्पताल प्रभारी डॉ. विकास लील ने कहा कि उनके कार्यभार संभालने के दौरान ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है. उनके अनुसार यह वीडियो संभवत करीब एक साल पुराना हो सकता है और उनके कार्यग्रहण के करीब 15 दिन बाद का बताया जा रहा है.

जांच जारी, पुष्टि नहीं

बीसीएमओ डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो आगे उचित कार्रवाई की जाएगी. हालांकि समाचार चैनल NDTV इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- "राजस्‍थान में ऊंटों की संख्या आधी रह गई", हाईकोर्ट बोला- सरकार का ध्यान ही नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com