विज्ञापन

उतराखंड में शहीद हुआ सीकर का लाल, एक साल के बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि

Sikar News: उतराखंड के राइवाला कैम्प में विशेष ट्रेनिंग के दौरान सीकर जिले के शहीद अनिल शर्मा शहीद हो गए. उनके एक साल के बेटे ने उनका अंतिम संस्कार किया. जिसके देख कर पूरे गांव की आंखे नम हो गई.

उतराखंड में शहीद हुआ सीकर का लाल, एक साल के बेटे ने  पिता को दी मुखाग्नि
शहीद का 1 साल का बेटा मुखाग्नि देता हुआ
NDTV

Sikar Indian army Soldier martyer News: सीकर जिले के फतेहपुर के रामगढ़ शेखावाटी इलाके के रामसीसर गांव का एक लाल शनिवार को उतराखंड के राइवाला कैम्प में विशेष ट्रेनिंग के दौरान शहीद हो गया. शहीद के शव का आज तिरंगा रैली के बाद पैतृक गांव रामसीसर में सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया. जहां शहीद के एक साल के बेटे ने उनका अंतिम संस्कार किया.

तिरंगा यात्रा  निकाली

तिरंगा यात्रा  निकाली
Photo Credit: NDtv

 तिरंगा रैली निकालकर शहीद को दी श्रद्धांजलि

शहीद अनिल शर्मा का पार्थिव शरीर बीती रात को फतेहपुर के रोलसाहबसर गांव पहुंचा, जहां आज(सोमवार) सुबह तिरंगा यात्रा  निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए और सीकर के इस लाल को श्रद्धांजलि देते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगाए. इसके बाद तिरंगा रैली गांव शहीद के पैतृक गांव रामसीसर पहुंची, जहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. इसके बाद अंतिम विदाई के लिए शहीद के घर से अंतिम यात्रा शुरू की गई जो गांव के शमशान घाट पर खत्म हुई. 

एक साल के बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि 

शमशान घाट पर शहीद सैनिक का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया. शहीद के एक साल के बेटे ने अपने पिता अनिल शर्मा को मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार में फतेहपुर विधायक हाकम अली सहित कई जनप्रतिनिधि भी  शामिल हुए. 

जवान अनिल कुमार शर्मा 2020 में सेना में शामिल हुए थे

जवान अनिल कुमार शर्मा 2020 में सेना में शामिल हुए थे
Photo Credit: NDTV

 2020 में सेना में हुए थे शामिल

जानकारी के अनुसार रामसीसर निवासी जवान अनिल कुमार शर्मा 2020 में सेना में शामिल हुआ था. हाल ही में उतराखंड के राइवाला कैम्प में अनिल विशेष ट्रेनिंग ले रहा था. इसी दौरान शनिवार दोपहर को करीब ढाई बजे एक हादसा में अनिल का निधन हो गया. अनिल सेना में 6 वर्ष पूर्व भर्ती हुआ था. शहीद के एक वर्ष का पुत्र है.

यह भी पढ़ें;  सीकर के होटल मालिक से गोदारा गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, वॉइस मैसेज से दी जान से मारने की धमकी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close