विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2024

प्रेमिका के ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बहन बोली- 10 दिन पहले दी थी धमकी

राजस्थान में प्रेमिका के ससुराल पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बहन ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. 

प्रेमिका के ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बहन बोली- 10 दिन पहले दी थी धमकी
मृतक युवक की फाइल फोटो

Rajasthan News: राजस्थान में हत्या का एक मामला सामने आया है. जहां नीमकाथाना इलाके के पाटन थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत दरीबा की डेल्डी ढाणी में बीती रात बानसूर के युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जिसका मामला पाटन थाने में दर्ज हुआ है. जानकारी के अनुसार सीकर का युवक पाटन में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया था. डीवाईएसपी अनुज डाल ने बताया की मृतक की बहन पूजा मीणा ने पाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

घर ले जाकर पीट-पीटकर मार डाला

रिपोर्ट में बहन ने बताया गया कि उसका भाई मुकेश मीणा पुत्र उमराव मीणा निवासी ढाणी ईसरावाली तहसील बानसूर  16 अक्टूबर को न्यौराणा गांव में आया हुआ था. यहां से मेरे भाई को महावीर, महिपाल, उमेश, यादराम और विक्रम जिसके  पिता का नाम पता नहीं है. ये सभी गुर्जर जाति के लोग हैं. इन सब ने मिलकर मेरे भाई को न्यौराना से 16 अक्टूबर की रात लगभग 9:15 बजे अपहरण कर महावीर, धर्मपाल के घर ले जाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी.

परिजनों को सुपुर्द किया शव

बहन ने आरोप लगाया की पूजा पत्नी महावीर व इसके साथ सभी लोगों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की है. मेरे भाई मुकेश के पास पहले भी महिपाल और विक्रम का फोन आया था, जिन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. 

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस उपाधीक्षक अनुज डाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया मारपीट में युवक की मौत होने की संभावना है. थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में डटी हुई है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में खाद की किल्लत के बीच भरतपुर में DAP की बड़ी खेप जब्त, दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com