विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2026

माउंट आबू में मां अर्बुदा के दरबार में भालुओं लगाते है हाजिरी, नवरात्रि में रोज सुबह-शाम ठेकने आते है माथा

Rajasthan News: माउंट आबू के प्रसिद्ध मां अर्बुदा मंदिर में नवरात्रि के दौरान अनोखा नजारा देखने को मिलता है. 5 भालुओं का परिवार रोज सुबह-शाम मां के दर्शन करने यहां पहुंचता है.

माउंट आबू में मां अर्बुदा के दरबार में भालुओं लगाते है हाजिरी, नवरात्रि में रोज सुबह-शाम ठेकने आते है माथा
माथा ठेकता हुआ भालू
NDTV

Mount Abu viral Video: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में आस्था और प्रकृति का एक अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जहां देशभर से श्रद्धालु मां अर्बुदा के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं, वहीं वन्यजीवों की अटूट आस्था भी चर्चा का विषय बनी हुई है. पिछले 15 दिनों से लगातार पांच भालू रोजाना सुबह और शाम मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं.

मां की ज्योत के पास पहुंचते हैं भालू

मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों के अनुसार, ये पांच भालू एक साथ मंदिर परिसर में दाखिल होते हैं. खास बात यह है कि ये भालू ठीक उस स्थान तक जाते हैं जहां मां की अखंड ज्योत प्रज्वलित रहती है. नवरात्रि के दिनों में यह सिलसिला और भी गहरा हो गया है. सुबह सूर्योदय के समय और शाम कोइन भालुओं का मंदिर आना एक नियम बन जाता है.

श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र

आमतौर पर भालुओं को हिंसक वन्यजीव माना जाता है, लेकिन मां अर्बुदा के आंगन में इनका शांत व्यवहार श्रद्धालुओं को हैरान कर रहा है. दर्शन के लिए आए भक्त न केवल मां के चरणों में शीश नवा रहे हैं, बल्कि इन भालुओं को करीब से देखने के लिए भी भारी संख्या में जुट रहे हैं. उगते सूरज की किरणों के बीच जब भालू मंदिर की सीढ़ियों पर नजर आते हैं, तो वहां मौजूद भीड़ के लिए यह एक यादगार अनुभव बन जाता है.

यह भी पढ़ें: KhatuShyamji: रामनवमी पर नहीं होंगे खाटूश्यामजी के दर्शन, जानें 19 घंटो तक क्यों बंद रहेंगे मंदिर के पट?

यह भी पढ़ें: Sawai Madhopur: खाना बनाते समय सिलेंडर में गैस लीक, आग की चपेट में आई बहू को बचाने आए ससुर भी झुलसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com