दिल और दिमाग का खास ख्याल रखता है ये छोटा सा ड्राई फ्रूट, सुपरफूड के लाभ अनेक 

राष्ट्रीय बादाम दिवस पर जानिए क्यों बादाम को सुपरफूड कहा जाता है. यह छोटा सा ड्राई फ्रूट दिल दिमाग पाचन और वजन नियंत्रण के लिए बेहद फायदेमंद है. रोजाना सीमित मात्रा में सेवन से शरीर को कई बड़े लाभ मिलते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Health News: हर साल 16 फरवरी को राष्ट्रीय बादाम दिवस मनाया जाता है. यह दिन बादाम के पोषण गुणों और स्वास्थ्य लाभों को पहचान देने के लिए समर्पित है. गर्म और शुष्क जलवायु में उगने वाला बादाम पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट है. इसमें विटामिन ई मैग्नीशियम फाइबर प्रोटीन और हेल्दी फैट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं.

आयुर्वेद में भी खास स्थान

आयुर्वेद में बादाम को हृदय के लिए लाभकारी माना गया है. इसे कच्चा भुना हुआ बादाम दूध बादाम आटा बादाम मक्खन बादाम तेल या दलिया में मिलाकर खाया जा सकता है. यह स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को ताकत भी देता है.

दिल को रखे मजबूत

शोध में पाया गया है कि रोजाना थोड़ी मात्रा में बादाम खाने से दिल को फायदा मिलता है. इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं. इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है सूजन कम होती है और हृदय रोग का खतरा घटता है. नियमित सेवन से ब्लड वेसल्स भी स्वस्थ रहती हैं.

दिमाग के लिए भी वरदान

बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं. ये ब्रेन सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाते हैं. इससे याददाश्त और सीखने की क्षमता बेहतर होती है. कई अध्ययनों में पाया गया है कि बादाम उम्र बढ़ने के साथ होने वाली मानसिक कमजोरी को कम करने में सहायक है. छात्र और बुजुर्ग दोनों के लिए इसका सेवन लाभकारी माना जाता है.

Advertisement

वजन और पाचन में मददगार

बादाम पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं जिससे बार बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन सुधारता है और ब्लड शुगर संतुलित रखने में मदद करता है. मैग्नीशियम मांसपेशियों और नसों को आराम देता है जबकि प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शरीर को ऊर्जा देते हैं. इसके एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन कम करते हैं और इम्युनिटी मजबूत बनाते हैं.

यह भी पढ़ें- कोटा के लापता तालाब का मुद्दा सदन में गूंजा, सरकार ने 101 करोड़ से संरक्षण का किया ऐलान

Advertisement