श्रीगंगानगर में नशे के कारोबार पर सियासत, बीजेपी विधायक ने उठाया मुद्दा, कांग्रेस ने MLA को बताया जिम्मेदार

बीजेपी विधायक सादुलशहर में नशे का काले कारोबार का मुद्दा उठाया. इस पर कांग्रेस नेता ने पलटवार किया कि विधायक के राज में कार्यकाल में ही नशे से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कांग्रेस नेता जगदीश जांगिड़ और विधायक गुरवीर सिंह

सादुलशहर (श्रीगंगानगर) में नशा और पानी के मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है. भाजपा विधायक गुरवीर सिंह सदन में कांग्रेस पर नशे को बढ़ावा देने और लालगढ़ हैंडबॉल अकादमी में गड़बड़ी के आरोप लगाए. मामले की गूंज सदन के बाहर भी सुनाई पड़ रही है. पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़ ने पलटवार करते हुए भाजपा राज को 'नशे की मंडी' करार दे दिया है. दरअसल, विधायक पिछली कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि कांग्रेस राज में सादुलशहर में नशा मुक्ति केंद्रों की आड़ में नशे का काला कारोबार फला-फूला. कांग्रेस के राज में नशा मुक्ति केंद्रों से मंथली ली जाती थी.  

जांगिड़ का पलटवार

इस पर सादुलशहर के पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़ ने तीखा पलटवार किया है. जांगिड़ का कहना है कि गुरवीर सिंह बराड़ के कार्यकाल में ही नशे से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. उन्होंने विधायक के परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पिछले कार्यकाल जब उनके दादा सर्वगीय गुरजंट सिंह बराड़ विधायक थे, तब सादुलशहर एशिया की सबसे बड़ी नशे की मंडी बन गया था. भाजपा के कार्यकर्ता ही नशा मुक्ति केंद्र चला रहे हैं.

Advertisement

घटिया निर्माण और कमीशनखोरी का मामला भी गूंजा

गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा की वसुंधरा राजे की पिछली भाजपा सरकार के समय जब उनके दादा गुरजंट सिंह बराड़ विधायक थे, तब सरकार ने किसानों को सौ प्रतिशत अनुदान पर नहरें बना कर दीं. इस पर जगदीश जांगिड़ ने कहा कि पिछले कांग्रेस के राज में अकेले सादुलशहर विधानसभा में ही दो सौ करोड़ के नहरें बनाई गईं. वर्तमान में निर्माण कार्य में कमीशनखोरी का खेल चल रहा है और घटिया निर्माण हो रहा है.  

कांग्रेस नेता बोले- हैंडबाल अकादमी का प्रस्ताव दिया था  

विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा कि पूर्व विधायक उनके दादा गुरजंट सिंह बराड़ के समय लालगढ़ में हैंडबाल अकादमी दी गई, लेकिन कांग्रेस सरकार आते ही अकादमी को कही और शिफ्ट कर दिया गया. पूर्व विधायक जांगिड़ ने कहा कि उन्होंने लालगढ़ में हैंडबाल अकादमी की मांग की थी और तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत को प्रस्ताव बनाकर दिया था. उन्होंने कहा कि लालगढ़ में कांग्रेस के राज में बनाये गए कॉलेज आदि का उद्घाटन अभी बाकी है.