विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2025

Rajasthan: पति के जेल जाने के बाद भाई के साथ तस्करी करने लगी युवती, दो थैलियों में 46 किला गांजा ले जाते गिरफ्तार

Sri Ganganagar News: पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया. मामले में 16 साल के किशोर को भी निरुद्ध किया. 

Rajasthan: पति के जेल जाने के बाद भाई के साथ तस्करी करने लगी युवती, दो थैलियों में 46 किला गांजा ले जाते गिरफ्तार
पुलिस ने तस्करी के आरोप में सोनिया और रवि कुमार को गिरफ्तार किया.

Drug trafficking network in Sri Ganganagar: श्रीगंगानगर जिला पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी) ने अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया. पुलिस ने एक युवक और युवती को गिरफ्तार कर 46 किलो 830 ग्राम गांजा बरामद किया. सोनिया (25), रवि कुमार राय यादव (28) और एक नाबालिग स्कूटी पर सवार थे. जब पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो अवैध गांजा मिला. जानकारी के मुताबिक, यह खेप बिहार से लाई गई थी और इसे प्लास्टिक की दो बड़ी थैलियों में छिपाया गया था. इस मामले में 16 साल के किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. 

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में पदमपुर मार्ग स्थित कोढिया पुली के पास नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई की गई. सोनिया श्रीगंगानगर की दशमेश कॉलोनी में रहती है, जबकि रवि कुमार बिहार के समस्तीपुर जिले के हैदर गांव का निवासी है.  नाबालिग समेत तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पृथ्वीपाल सिंह को सौंपी गई है।

2 महीने पहले पति भी पकड़ा गया

जांच में सामने आया कि आरोपी सोनिया का पति प्रवीण कुमार भी 2 महीने पहले 12 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था और जेल में बंद है. पति के जेल जाने के बाद सोनिया ने अपने भाई बादल के साथ मिलकर तस्करी का काम शुरू किया. पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क बिहार के हाजीपुर के कुख्यात तस्कर प्रिंस से जुड़ा हुआ है. प्रिंस ने रवि और किशोर को 4000 रुपए का लालच देकर 46.830 किलो गांजा श्रीगंगानगर भेजा था.

नेटवर्क का एक सदस्य फरार

सूत्रों के मुताबिक, रवि और किशोर 9 दिसंबर को हाजीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से रवाना हुए और हिसार होते हुए श्रीगंगानगर पहुंचे. यहां केंद्रीय बस अड्डे के पास बादल से संपर्क करने के बाद सोनिया स्कूटी पर लेने पहुंची, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही डीएसटी ने तीनों को दबोच लिया. वहीं, बादल मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है. 

पुलिस ने बताया कि प्रिंस ने युवकों को आने-जाने का खर्च और 4000 रुपए देने का वादा किया था, जिसमें से 2000 रुपए एडवांस दिए गए थे. कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसआई राजेंद्र स्वामी, हवलदार राजेंद्र, जितेंद्र, थाना प्रभारी सिरकौर, सिपाही रोहताश और दिनेश की भूमिका रही.

यह भी पढ़ेंः NBWL से पास हुआ कोटा एयरपोर्ट का मास्टर प्लान, टाइगर रिजर्व बफर जोन में जल्द शुरू होंगे ये 3 तीन काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com