विज्ञापन
Story ProgressBack

Lok Sabha 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़, आज बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी

कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वालों में पूर्व विधायक गंगाजल मील, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील शर्मा समेत दर्जनों नेताओं ने आज जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

Read Time: 3 min
Lok Sabha 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़, आज बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी
भाजपा में शामिल दर्जनभर कांग्रेसी नेता

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में राजनेताओं का दल बदल जारी है. इनमें भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की तादाद ज्यादा है. रविवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बड़ी संख्या में नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है.

कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वालों में पूर्व विधायक गंगाजल मील, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील शर्मा समेत दर्जनों नेताओं ने आज जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

भाजपा में शामिल हुए गंगाजल मील, 2008 में चुने गए थे विधायक

2008 में कांग्रेस के टिकट पर सूरतगढ़ से विधायक बने गंगाजल मील ने भाजपा में शामिल हो गए. 2013 और 2018 में भी  चुनावी मैदान में उतरे गंगाजल भील चुनाव हार गए थे. 2023 में कांग्रेस ने वहां अपना उम्मीदवार बदला तो वे पार्टी के खिलाफ हो गए और भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में काम किया. तब कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया था. 

भाजपाई हुए सुशील शर्मा, वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष थे 

भाजपा मुख्यालया में भाजपा में शामिल हुए सुशील शर्मा जयपुर शहर से कांग्रेस के टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार नहीं बनाया.  तभी से उनके नाराजगी की खबरें आ रही थी. सुशील शर्मा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे थे, फिलहाल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष थे.

पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की पूछ है. कार्यकर्ता को सीएम बनाया गया है. उन्होंने ऐतिहासिक काम किया है. मैं बिना शर्त पार्टी के साथ मिलकर काम करूंगा.

भाजपा से जुड़ते ही बोले, अपने परिवार में वापस आ गया हूं

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक गंगाजल मील ने कहा कि, आज मुझे भाजपा में वापस आने पर खुशी हो रही है. मैं पार्टी से चुनाव लड़ा, लेकिन बाद में छोड़नी पड़ी, मैंने कांग्रेस की 18 साल सेवा की, लेकिन जब से डोटासरा जी को अध्यक्ष बनाया, तब उन्होंने किसी को मंत्री को दर्जा दे दिया.

गंगाजल मील बोले, जब से डोटासरा को पीपीसी अध्यक्ष बनाया गया...

राजस्थान प्रभारी सुखजिंद सिंह रंधावा और पूर्व सीएम गहलोत को डोटासरा के प्रभाव में आने का आरोप लगाते हुए गंगाजल मील ने कहा कि, मुझे लगा कि यह सब पार्टी के दुश्मन हैं. इसलिए मैं अपने घर में वापस आ गया. उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है, मैं भी अब इस तरक्की का भागीदार बनना चाहता हूं.

सुशील शर्मा बोले, राजस्थान में कांग्रेस चार खंडों में बंट गई है

सुशील शर्मा ने कहा कि मैं 40 साल से कांग्रेस से जुड़ा रहा, एनएसयूआई से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक रहा, तन मन धन से पार्टी चलाई, लेकिन आज पार्टी 4 खंडों में बंटी हुई है. कार्यकर्ताओं की कोई सुनने वाला नहीं है. इसके साथ ही राम मंदिर पर जो पार्टी का स्टैंड रहा है, यह दुखद है.

दर्जनभर से अधिक कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा मुख्यालय में भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में हनुमान मील, हेतराम मील, महेश शर्मा, ताराचंद धायल, विक्रम परिहार, पृथ्वीराज चौहान, गजेंद्र सिंह, महेंद्र कुमार शर्मा, अशोक अवस्थी, मनोज लाल गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, बुद्धिप्रकाश शर्मा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-कौन हैं MLA शोभारानी कुशवाहा? 'हाथ' छोड़कर थामेंगी आज 'कमल', कांग्रेस को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close