विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2024

Rajasthan: इस घर में अचानक लग जाती है आग, 40 दिन के भीतर परिवार के 3 लोगों की हुई रहस्यमयी मौत

ओमप्रकाश ने बताया कि इन वजह से भूप सिंह के परिवार की ही नहीं बल्कि ग्रामीणों की भी रातों की नींद हराम हो चुकी है. घर के अंदर अचानक आग लगने की यह घटनाएं चौंकाने वाली है. आग लग जाने के बाद भी दिन-रात जलती रहती है. उसे बुझाने के बाद भी वह फिर से भड़कने लगती है.

Rajasthan: इस घर में अचानक लग जाती है आग, 40 दिन के भीतर परिवार के 3 लोगों की हुई रहस्यमयी मौत
परिवार ने सारा सामान घर के बाहर रख दिया है

Churu News: चूरू जिले की सादुलपुर तहसील के हमीरवास थाना क्षेत्र के भेंसली गांव में स्थित एक घर में महीने भर में एक के बाद एक तीन मौतें हो चुकी हैं. पिछले करीब एक सप्ताह से ज्यादा समय से लगातार रहस्यमय तरीके से आग लग रही है. इन घटनाओं को लेकर परिवार जहां सदमे में है वहीं गांव के लोग भी दहशत में हैं. एक के बाद एक हो रही मौतों और आग से  परिवार खौफजदा है. पुलिस भी आग लगने की घटना का मौका मुआयना करने आई थी लेकिन वह भी कुछ पता नहीं लगा पाई. 

एक महीने में घर के तीन सदस्यों की हुई मौत 

अब हालात यह हो चुके हैं ग्रामीणों को यहां पहरा देना पड़ रहा है. भेंसली के रहने वाले ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि गांव के भूप सिंह के घर में पिछले महीने की 1 तारीख को दादी की मौत हुई थी. ग्रामीणों ने बताया कि भूप सिंह के घर में बेडरूम, रसोई, कमरों, पशुओं के चारे, नोहरे, संदूक और कपड़ों में भी आग लग रही है. रात को भी अचानक आग लग जाने से गांव के दर्जनों लोग पहरे पर रहते हैं, लेकिन फिर भी आग लग जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि भूप सिंह की 82 वर्षीय दादी कस्तूरी देवी की मौत 1 फरवरी को हुई थीl  उसके बाद 13 दिन बाद उसके 4 वर्षीय बेटे गर्वित की मौत हो गई. उसके 13 दिन बाद 28 फरवरी को उसके दूसरे बेटे 7 वर्षीय अनुराग की भी मौत हो गई. उसके दोनों बेटे अकाल मौत का शिकार हो गए. 

अचानक घर में कहीं भी भड़क जाती है आग 

ओमप्रकाश ने बताया कि इन वजह से भूप सिंह के परिवार की ही नहीं बल्कि ग्रामीणों की भी रातों की नींद हराम हो चुकी है. घर के अंदर अचानक आग लगने की यह घटनाएं चौंकाने वाली है. आग लग जाने के बाद भी दिन-रात जलती रहती है. उसे बुझाने के बाद भी वह फिर से भड़कने लगती है.

आग पर काबू पाने की भी हुई कोशिशें 

गांव के रहने वाले 60 वर्षीय होशियार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 2 ट्रेक्टरों पर पानी स्प्रे करने की मशीन मौके पर लगाई गई है ताकि आग पर तुरंत काबू पाया जा सके. लेकिन इस रहस्यमयी आग लगने का वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. विज्ञान विषय के व्याख्याता राजकुमार बताते हैं कि आग एक रासायनिक प्रक्रिया है, जिसमें ईंधन और ऑक्सीकरण एजेंट प्रतिक्रिया करते हैं. कई ऐसे केमिकल है जो हवा के संपर्क में आने से आग पकड़ लेते हैं. फास्फोरस भी उनमें से एक ऐसा पदार्थ है. लेकिन वहां आग क्यों लग रही है कुछ कह नहीं सकते. 

तांत्रिक बनकर आए पुलिस ने तीन फर्जी तांत्रिकों को किया गिरफ्तार

सादुलपुर हमीरवास थाना अंतर्गत गांव भेसली में लग रही रहस्य मयी आग को बुझाने के नाम पर तांत्रिक बनकर आए तीन पाखंडियों को पुलिस ने धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर एक कार को भी जप्त करने की कार्रवाई की है. थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को दूरभाष पर सूचना मिली कि गांव भेसली की रोही में स्थित एक खेत में भूपसिह के मकान पर कुछ लोग जादू टोना कर रहे हैं जो पाखंडी हैं. 
 

यह भी पढ़ें- भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए चूरू सांसद राहुल कस्वां, चूरू लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com