विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2026

Bhiwadi Fire: भिवाड़ी अग्निकांड पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख की सहायता का किया ऐलान 

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता तत्काल सुनिश्चित की जाए. उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए कहा है.

Bhiwadi Fire: भिवाड़ी अग्निकांड पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख की सहायता का किया ऐलान 
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Bhiwadi News: भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी भीषण आग से हुई जनहानि को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अत्यंत हृदयविदारक और दुखद बताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदना से खड़ी है. उन्होंने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया है कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता तत्काल सुनिश्चित की जाए. उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए कहा है. भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में लगी इस भीषण आग की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी.

सोमवार सुबह लगी थी फैक्ट्री में भीषण आग

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में सोमवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद आग की लपटें उठती हुईं दिखीं. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक़ अग्निकांड में अभी तक 7 मजदूरों के जिंदा जलने की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा, गंभीर रूप से घायल हुए 4 मज़दूरों को दिल्ली एम्स ले जाया गया है. घटना के समय फैक्ट्री के अंदर 11 मजदूर काम कर रहे थे. आग की लपटें भड़कते ही कुछ मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई अंदर फंसे रह गए.

यह भी पढ़ें-  जयपुर के झोटवाड़ा में कबाड़ी के दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां... बिजली काटी गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com