विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2025

प्रिंसिपल ने शौचालय पर लगाया ताला बच्चों ने तोड़ा तो करवा दी FIR; अब लोगों ने जड़ा स्कूल पर ताला 

ग्रामीणों और छात्राओं ने मिलकर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व छात्राओं से बातचीत की, ग्रामीण प्रधानाचार्य को हटाने और दर्ज FIR वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

प्रिंसिपल ने शौचालय पर लगाया ताला बच्चों ने तोड़ा तो करवा दी FIR; अब लोगों ने जड़ा स्कूल पर ताला 
स्कूल के बाहर जमा बच्चे और उनके परिजन

Jaipur News: जयपुर ग्रामीण के खुराड़ कूकस स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं के लिए बने शौचालय पर ताला लगाने और निजी उपयोग करने का मामला सामने आया है. जब छात्राओं ने मजबूरी में शौचालय का ताला तोड़ा तो प्रधानाचार्य ने ग्रामीणों और उनके खिलाफ थाने में FIR दर्ज करा दी. इस कार्रवाई से भड़के ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल के ताला जड़ दिया.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रधानाचार्य की मनमानी के चलते छात्राएं मूलभूत सुविधा से वंचित हो रही थीं. जबकि यह शौचालय ग्रामीणों ने छात्राओं के लिए बनवाया था ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से छात्राओं को शौचालय उपयोग करने नहीं दिया जा रहा था. जब कई बार शिकायत की गई तो भी समाधान नहीं हुआ.

प्रधानाचार्य ने बच्चों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया

आखिरकार मजबूरी में कुछ बच्चों ने शौचालय का ताला तोड़ा. इसके बाद प्रधानाचार्य ने बच्चों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया. इस पर ग्रामीणों और छात्राओं ने मिलकर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व छात्राओं से बातचीत की. ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि प्रधानाचार्य को हटाने और दर्ज FIR वापस लेने की मांग की.

यह भी पढ़ें- School Bus Accident: जयपुर के पास जमवारामगढ़ में स्कूल बस हादसे का शिकार, दर्जन भर बच्चे हुए घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com