विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2023

फेल करने की धमकी देकर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था शिक्षक, शिकायत के बाद मामला दर्ज

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक राम सिंह मीणा पर स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकतें  करने का मामला सामने आया है. छात्राओं को फेल करने की धमकी देकर शिक्षक बार बार छात्राओं से गलत हरकतों को अंजाम देता था.

फेल करने की धमकी देकर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था शिक्षक, शिकायत के बाद मामला दर्ज
भरतपुर:

जिले के भुसावर थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में तैनात व्याख्याता पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है. व्याख्याता पर परिजनों की ओर से छात्राओं को फेल करने की धमकी देकर उन्हें अकेले कमरे में बुलाकर उनसे अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए है.

पीड़ित छात्राओं के परिजन व्याख्याता के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए भुसावर थाना पहुंचे. परिजनों ने बताया कि भुसावर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में  शिक्षक राम सिंह मीणा नामक व्याख्याता है. जिसके द्वारा कई बार छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की गई है.

6 अक्टूबर को इसी व्याख्याता के पास साइन कराने पहुंची 15 वर्षीय एक छात्रा के साथ इसी शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप परिजनों ने लगाया है. छात्रा के द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तो उसे शिक्षक के द्वारा उसे फेल करने की धमकी दी गई.

परिजनों का आरोप है कि इस मामले को लेकर आरोपी की ओर से दबाव बनाया गया. लेकिन उन्होंने रविवार को भुसावर थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन को इस मामले से कई बार अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही केस की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़े: प्रतापगढ़ : शिक्षक पर स्कूली छात्राओं ने लगाए अश्लील बातें करने के आरोप, मामला दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com