विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2023

सचिन पायलट ने कहा, इस बार कांग्रेस सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट देगी

टिकट वितरण के मानदंड पर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने कहा, हमें चुनाव जीतना है. मानदंड यह है कि जो उम्मीदवार जिताऊ हैं, उन्हें पार्टी टिकट देगी. उन्होंने आगे कहा, जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा, वे उस उम्मीदवार का समर्थन करें जिन्हें पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है.

सचिन पायलट ने कहा, इस बार कांग्रेस सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट देगी
सचिन पायलट ( फाइल फोटो)
जयपुर:

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देगी. जयपुर में मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि इस बार शुद्ध रूप से योग्यता के आधार पर टिकट वितरण होगा और उन्हीं लोगों को टिकट दिया जाएगा जो धरातल से जुड़े हैं और जिनकी जीतने की संभावना हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें लगता है कि बहुत जल्द इस पर निर्णय पार्टी लेगी.

वहीं, टिकट वितरण के मानदंड पर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने कहा, हमें चुनाव जीतना है. मानदंड यह है कि जो उम्मीदवार जिताऊ हैं, उन्हें पार्टी टिकट देगी. उन्होंने आगे कहा, जिन्हें टिकट नहीं मिलेगा, वे उस उम्मीदवार का समर्थन करें जिन्हें पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है.

टिकट वितरण में नौजवान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक सब लोगों को हम प्राथमिकता देंगे..लेकिन जीतने की संभावना की हम अनदेखी नहीं कर सकते. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत से फिर से सरकार बनाएगी.                            -सचिन पायलट

कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए पायलट ने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ता मजबूत रहेंगे तो हमें जीतने में कोई दिक्कत नहीं आयेगी. बता दें, इस वर्ष की आखिरी माह में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारियों कांग्रेस समेत सभी दलों ने शुरू कर दी है. दोनों प्रमुख क्रमशः कांग्रेस और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जल्द जारी कर सकती है. 

ये भी पढ़ें-गारंटी की अपील पर गहलोत ने दी सफाई, बोले, मेरी सरकार की कई योजनाओं पर भाजपा सरकार लगा चुकी है रोक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com