विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2026

अजित पवार की शोक सभा में जा रहे 3 लोगों की मौत, कार 15 फीट गड्ढे में गिरी

इस हादसे में जालोर के भवरानी निवासी जीवनसिंह मंडलावत की मौत हो गई. वह पुणे में इंजीनियर था और 4 दोस्तों के साथ अजित पवार की शोकसभा में शामिल होने जा रहा था.

अजित पवार की शोक सभा में जा रहे 3 लोगों की मौत, कार 15 फीट गड्ढे में गिरी
इस हादसे में जालोर के भी एक युवक की मौत हो गई है.

Jalore News: महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. लोणद-अंदोरि निर्माणाधीन 4 लेन हाईवे के पास गड्ढे में एक कार गिर गई. इसमें सवार जालोर के युवक समेत 3 की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, यह गड्ढा अंडरग्राउंड पाइपलाइन कार्य के लिए खोदा गया था, तभी कार इस गड्ढे में गिर गई. कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते 3 लोगों ने मौके पर भी दम तोड़ दिया. जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज हाईसेंटर अस्पताल में जारी है.

पुणे में इंजीनियर था मृतक 

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी 5 दोस्त अजित पवार की शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. इसमें जालोर जिले के भवरानी निवासी जीवनसिंह मंडलावत की मौत हो गई. वह पुणे में इंजीनियर था और उसके पिता गोपालसिंह की लोणद गांव में हलवाई की दुकान है. जबकि कार में सवार अन्य 4 लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

घटनास्थल की तस्वीर.

घटनास्थल की तस्वीर.

निर्माण कार्य में लापरवाही 

हादसे के बाद सामने आई तस्वीरें भीषण हादसे की गवाही दे रही है. इस दौरान कार करीब 15 फीट से भी ज्यादा गहरे में गड्ढे में जा गिरी. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में लापरवाही की भी आशंका जताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलते ही भवरानी गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ेंः 'जासूस' 5 दिन की रिमांड पर, PAK महिला एजेंट के 'हनीट्रैप' में फंसा; WhatsApp चलाने के लिए दिया OTP

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com