विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2024

3 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला विशेष प्रमोशन, भजनलाल शर्मा ने दी मंजूरी

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने विशेष पदोन्नति के तहत उप निरीक्षक श्री सुनील ताड़ा, श्री सुरजीत ठोलिया व श्री अशोक बिशु को उत्कृष्ट कार्य के लिए निरीक्षक के पद पर तैनाती को मंजूरी दी है.

3 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला विशेष प्रमोशन,  भजनलाल शर्मा ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए तीन उप निरीक्षकों को विशेष पदोन्नति प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है. विशेष पदोन्नति के तहत निरीक्षक बनाए तीनों उप निरीक्षकों ने एक लाख रुपए की इनामी मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड़ में विशेष योगदान किया था.

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने विशेष पदोन्नति के तहत उप निरीक्षक श्री सुनील ताड़ा, श्री सुरजीत ठोलिया व श्री अशोक बिशु को उत्कृष्ट कार्य के लिए निरीक्षक के पद पर तैनाती को मंजूरी दी है.

राज्य सरकार के निर्णयानुसार तीनों उप निरीक्षकों को उनके सराहनीय कार्य के लिए यह पदोन्नित दी गई है. उनके प्रयासों से आतंक का पर्याय बने और एक-एक लाख रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधियों राजू फौजी और पाबूराम गोरछिया की अगस्त, 2021 में गिरफ्तारी संभव हो सकी.

खबरें अपडेट की जा रही हैं...

ये भी पढ़ें-क्या है पीएम सूर्य घर योजना? योजना को मिली मंजूरी, जानिए किसे मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com