विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

टीकम चंद जाट और रुक्मानंद स्वामी को राजस्थान युवा कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, निभाएंगे ये भूमिका

Rajasthan Youth Congress: राजस्थान यूथ कांग्रेस ने टीकम चंद जाट और रुक्मानंद स्वामी को बड़ी जिम्मेदारी दी है.

टीकम चंद जाट और रुक्मानंद स्वामी को राजस्थान युवा कांग्रेस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, निभाएंगे ये भूमिका
टीकम चंद जाट और रुक्मानंद स्वामी.

Rajasthan Youth Congress: राजस्थान में कांग्रेस इस समय विपक्ष में है. इस नाते पार्टी नेताओं पर सरकार की गलत नीतियों और नाकामियों को उजागर करने की बड़ी जिम्मेदारी है. बीते दिनों राजस्थान कांग्रेस ने अलग-अलग मुद्दों पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी किया था. पार्टी के प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी होती है. इस बीच राजस्थान यूथ कांग्रेस ने टीकम चंद जाट और रुक्मानंद स्वामी को बड़ी जिम्मेदारी दी है. 

इन दोनों युवा नेताओं को राजस्थान युवा कांग्रेस के आगामी समस्त कार्यक्रमों, प्रदर्शनों, बैठकों तथा प्रदेश दौरे हेतु प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद के साथ अटैच किया गया हैं. 

इसका मतलब है कि राजस्थान में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मो. शाहिद के आगामी दिनों में जो भी कार्यक्रम, प्रदर्शन, बैठक होंगे, उसमें टीकम चंद जाट और रुक्माचंद स्वामी पर प्लानिंग से लेकर उन कार्यक्रमों को आयोजित करवाने की पूरी जिम्मेदारी होगी.  

टीकम चंद जाट और रुक्माचंद स्वामी को मिली नई जिम्मेदारी के बाबत राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी संगठन अरबाब खान पठान की हस्ताक्षर वाली चिट्ठी जारी की गई है. जिसमें नव नियुक्त दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गई है.

यह भी पढ़ें - राजस्थान में पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, SOG ने LDC की नौकरी पा चुके 9 लोगों को किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com