विज्ञापन

16 दिन में राजस्थान यूथ कांग्रेस ने जुटाए ₹9 करोड़ रुपये, जानें कांग्रेस को पूरे एक साल में कितना चंदा मिला था

अभी वोटिंग के लिए 12 दिन शेष है. यूथ कांग्रेस नेताओं का मानना है कि अब आखिरी दिनों में वोटिंग और तेजी से बढ़ेगी. यूथ कांग्रेस से जुड़े नेता देशराज ने बताया कि यूथ कांग्रेस की मेंबरशिप फीस बढ़ाने के बाद भी युवा बढ़-चढ़कर चुनाव में भाग ले रहे हैं.

16 दिन में राजस्थान यूथ कांग्रेस ने जुटाए ₹9 करोड़ रुपये, जानें कांग्रेस को पूरे एक साल में कितना चंदा मिला था
16 दिन में राजस्थान यूथ कांग्रेस ने जुटाए ₹9 करोड़ रुपये

राजस्थान में इन दिनों यूथ कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया चल रही है. इस चुनाव के जरिए राजस्थान यूथ कांग्रेस के कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक की कार्यकारिणी का चयन इस प्रक्रिया से होगा. राजस्थान यूथ कांग्रेस की कमान अब किसके हाथ जाएगी, इसका भविष्य भी इसी चुनाव प्रक्रिया के जरिए तय होना है. चुनाव प्रक्रिया में इस बार बदलाव हुए हैं. यूथ कांग्रेस की मेंबरशिप फीस 50 से बढ़ाकर 75 कर दी गई है, जो कि यूथ कांग्रेस के लिए फंड जुटाने का भी जरिए साबित हो रही है. आंकड़ों की बात करें तो यूथ कांग्रेस के लिए राजस्थान से अभी तक कुल 17 लाख 93 हजार 604 वोट डाले जा चुके हैं. यानी 17 लाख से अधिक मेंबर जुड़े हैं.

कुछ ही दिन में यूथ कांग्रेस ने इकट्ठा किया बड़ा अमाउंट

इनमें से 12 लाख 76 हजार 351 मेंबर ऐसे हैं, जिन्होंने मेंबरशिप फीस का भुगतान कर दिया है. वहीं 5 लाख 17 हजार 253 का भुगतान अभी बाकी है. वोटिंग प्रक्रिया 21 से शुरू हुई थी, मगर दो से तीन दिन साइबर अटैक के कारण प्रक्रिया बाधित रही. इस लिहाज से अब तक महज 16 दिनों में ही यूथ कांग्रेस ने 9 करोड़ 57 लाख रुपए जुटा लिए हैं. एडीआर की रिपोर्ट की माने तो पिछले साल कांग्रेस पार्टी ने एक साल में राजस्थान से 25 करोड़ का डोनेशन हासिल किया था, लेकिन यूथ कांग्रेस चुनाव के जरिए कुछ दिन में ही बड़ा अमाउंट जुटा लिया है.

अभी वोटिंग के लिए बाकी है 12 दिन

वहीं, अभी वोटिंग के लिए 12 दिन शेष है. यूथ कांग्रेस नेताओं का मानना है कि अब आखिरी दिनों में वोटिंग और तेजी से बढ़ेगी. यूथ कांग्रेस से जुड़े नेता देशराज ने बताया कि यूथ कांग्रेस की मेंबरशिप फीस बढ़ाने के बाद भी युवा बढ़-चढ़कर चुनाव में भाग ले रहे हैं. इससे साफ दिखता है कि उनका यूथ कांग्रेस पर भरोसा है. वे कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ना चाहते हैं. वहीं, कई जगहों पर चुनाव में हेराफेरी और गड़बड़ी के आरोप भी लग रहे हैं. कई नेता व्हाट्सएप मैसेज और स्टेट्स के जरिए डीजीपी तक इसकी शिकायत होने का दावा कर रहे हैं.

कई उम्मीदवारों का आरोप है कि ऐप में बल्क वोटिंग की जा रही है. इसकी शिकायत पुलिस को भी की गई है. इससे पहले ऐप पर साइबर अटैक होने की बात भी सामने आई थी. इससे दो से तीन दिन चुनाव प्रक्रिया बाधित हुई थी. आरोपों और साइबर अटैक के खतरों के बीच यूथ कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. आखिर किसके सर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का ताज सजता है, यह तो वक्त ही बताएगा. लेकिन मेंबरशिप के आंकड़े बताते हैं कि यह चुनाव कांग्रेस के लिए फंड जुटाने के लिए कारगर साबित हो रहे हैं.

यह भी पढे़ं-

दौसा में डिलीवरी से पहले प्रसूता की मौत पर भारी बवाल, पति बोला- 'इंजेक्शन लगाते ही मुंह से आने लगे झाग'

सीएम भजनलाल शर्मा ने शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में की शिरकत, बंगाल के मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close