विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

कैला देवी मेले के दौरान बदला दर्शन का समय, अब दोपहर 1 बजे पट होंगे बंद 

कैला देवी के चैत्र मेले में राजस्थान सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा द‍िया गया है. 

कैला देवी मेले के दौरान बदला दर्शन का समय, अब दोपहर 1 बजे पट होंगे बंद 

करौली में मिनी बृज के आराध्य देव श्रीराधा-मदनमोहनजी महाराज और श्रीराधा-गोपालजी महाराज मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा द‍िया गया है. 16 मार्च से नया समय लागू हो गया है. मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक मलखान पाल और सहायक प्रबंधक भूपेंद्र पाल ने बताया कि सोल ट्रस्टी एवं पूर्व नरेश कृष्ण चंद पाल के निर्देशानुसार दर्शन करने का समय बढ़ाया गया है.

दोपहर 1 बजे बंद होंगे पट  

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पहले दोपहर 12 बजे मंद‍िर का पट बंद कर द‍िया जाता था. अब दोपहर 1 बजे पट बंद होंगे. इसके साथ ही संध्याकालीन दर्शनों के समय में भी आधा घंटा बढ़ा द‍िया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक समय तक दर्शन का लाभ मिल सके. 

ऐसे रहेगा मंदिर दर्शन का समय

सुबह सेवा का समय

  •  मंगला आरती– सुबह 4:30 से 5 बजे तक
  •  धूप आरती– सुबह 9:30 बजे
  •  श्रृंगार आरती– सुबह 10 बजे
  •  राजभोग आरती– सुबह 11:30 बजे
  •  पट बंद– दोपहर 1:00 बजे

संध्याकालीन सेवा का समय

  • मंदिर के पट खुलेंगे– शाम 5:30 बजे
  • बाढ़ा आरती– शाम 6 बजे
  • धूप आरती– शाम 6:20 बजे
  • संध्या आरत – शाम 6:40 बजे
  • उल्लई झांकी– शाम 7 से 7:30 बजे
  • शयन आरती– रात 8 बजे
  • पट बंद– रात 8:30 बजे

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नए समय के अनुसार दर्शन करने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें: कल से नया पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ होगा एक्‍ट‍िव, आंधी के साथ बार‍िश की भव‍िष्‍यवाणी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com