करौली में मिनी बृज के आराध्य देव श्रीराधा-मदनमोहनजी महाराज और श्रीराधा-गोपालजी महाराज मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है. 16 मार्च से नया समय लागू हो गया है. मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक मलखान पाल और सहायक प्रबंधक भूपेंद्र पाल ने बताया कि सोल ट्रस्टी एवं पूर्व नरेश कृष्ण चंद पाल के निर्देशानुसार दर्शन करने का समय बढ़ाया गया है.
दोपहर 1 बजे बंद होंगे पट
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पहले दोपहर 12 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जाता था. अब दोपहर 1 बजे पट बंद होंगे. इसके साथ ही संध्याकालीन दर्शनों के समय में भी आधा घंटा बढ़ा दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक समय तक दर्शन का लाभ मिल सके.
Advertisement
ऐसे रहेगा मंदिर दर्शन का समय
सुबह सेवा का समय
- मंगला आरती– सुबह 4:30 से 5 बजे तक
- धूप आरती– सुबह 9:30 बजे
- श्रृंगार आरती– सुबह 10 बजे
- राजभोग आरती– सुबह 11:30 बजे
- पट बंद– दोपहर 1:00 बजे
संध्याकालीन सेवा का समय
- मंदिर के पट खुलेंगे– शाम 5:30 बजे
- बाढ़ा आरती– शाम 6 बजे
- धूप आरती– शाम 6:20 बजे
- संध्या आरत – शाम 6:40 बजे
- उल्लई झांकी– शाम 7 से 7:30 बजे
- शयन आरती– रात 8 बजे
- पट बंद– रात 8:30 बजे
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नए समय के अनुसार दर्शन करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: कल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, आंधी के साथ बारिश की भविष्यवाणी