विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

Rajasthan: बनास नदी में डूबे 8 युवकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद, जिला प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव

जयपुर से गए कुल 11 युवक एक साथ बनास नदी में नहाते समय डूब गए थे, जिनमें 8 युवकों की मौत हो गई और 3 युवक को बचा लिया गया था. अब इन युवकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Rajasthan: बनास नदी में डूबे 8 युवकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद, जिला प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव
बनास नदी में डूबे 8 युवकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद

Rajasthan News: जयपुर से पिकनिक मनाने गए 8 युवकों की मंगलवार को टोंक में बनास नदी में डूबने से मौत हो गई थी. एक साथ 8 युवकों की मौत पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठी थी. अब जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों का आर्थिक मदद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता के लिए प्रस्ताव तैयार भेज दिए हैं. इसके तहत पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी.

आयुष्मान आरोग्य योजना में कवर 6 मृतक

नदी में डूबने से जान गंवाने वाले साजिद, नवाब, रिजवान, कासिम, कसब और नौशाद कुछ मृतक मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत कवर हैं. योजना के अनुसार, इन युवकों के आश्रितों को प्रत्येक को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. 

सीएम रिलीफ फंड मदद दिलाने की कोशिश

वहीं, आजाद और फरहान के आश्रितों के लिए राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दी जाएगी. इसके लिए भी प्रस्ताव बनाकर भेजे जा रहे हैं. केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता राशि का प्रस्ताव भेजने के निर्देश मिले थे. जिला प्रशासन ने ऑनलाइन प्रस्ताव बनाकर भेज दिए हैं. इसमें पीड़ित परिवारों को अलग से आर्थिक मदद मिलेगी.

बनास नदी में नहाते समय डूबे थे सभी युवक

जयपुर निवासी युवकों की नदी में नहाते समय डूबने से मौत हुई थी. जयपुर से गए कुल 11 युवक एक साथ बनास नदी में नहाते समय डूब गए थे, जिनमें 8 युवकों की मौत हो गई और 3 युवक को बचा लिया गया, जिनका इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट टोंक अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर पीड़ित के परिवार को किसी योजना के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की थी.

यह भी पढे़ं-

जयपुर के 8 युवकों की बनास नदी में डूबने से मौत, सीएम भजनलाल, ओम बिरला ने जताया दुख

Rajasthan: टोंक के फ्रेजर ब्रिज के पास बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत, एक साथ नहाते समय हुआ हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com